Other Statesबड़ी ख़बर

मुंबई पुलिस को बड़ी सफलता, शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Maharashtra : एकनाथ शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं। मुंबई पुलिस ने एक्शन लेते हुए दो लोगों को देउलगांव से गिरफ्तार कर लिया है। ये धमकी भरे ईमेल गोरेगांव पुलिस स्टेशन को मिले थे।

महाराष्ट्र के डीप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

मुंबई लाया जा रहा

ये धमकी भरा ईमेल गोरेगांव पुलिस स्टेशन को मिले थे। पुलिस ने अब भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की धारा के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

मुंबई क्राइम ब्रांच और बुलढाणा पुलिस की एक टीम ने दो लोगों मंगेश अच्युतराव वायल और अभय गजानन शिंगणे को गिरफ्तार किया है। दोनों देउलगांव माही बुलढाणा के रहने वाले हैं। दोनों को देउलगांव से गिरफ्तार किया गया है और अब मुंबई लाया जा रहा है।

शिंदे दिल्ली के दौरे पर थे

बता दें कि बृहस्पतिवार को एकनाथ शिंदे दिल्ली के दौरे पर थे। एकनाथ शिंदे रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद एनडीए नेताओं के साथ बैठक की। दिल्ली में बृहस्तपतिवार को रेखा गुप्ता ने नए सीएम पर शपथ ली है। इस कार्यक्रम में एकनाथ शिंदे और सीएम देवेंद्र फडणवीस भी शामिल हुए थे।

यह भी पढ़ें : कैबिनेट सब-कमेटी ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए उठाए निर्णायक कदम

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button