आज दिल्ली सीएम पद की शपथ लेंगी रेखा गुप्ता, विधायक दल की बैठक में लगी मुहर

Delhi

Delhi

Share

Delhi : दिल्ली की होने वाली नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज दोपहर 12:35 बजे शपथ लेंगी। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी सहित कई बड़े नेता शामिल होंगे।

रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम के तौर पर आज शपथ लेंगी। शपथग्रहण समारोह दोपहर 12:35 बजे से रामलीला मैदान में होगा। रेखा गुप्ता के साथ प्रवेश वर्मा डिप्टी सीएम की शपथ भी लेंगे। दिल्ली में बीजेपी ने 27 साल बाद वापसी की है। यही कारण है कि पार्टी इसे भव्य आयोजन बनाना चाहती है। शपथग्रहण कार्यक्रम में कई बड़े-बड़े नेताओं को आमंत्रित किया गया है।

शपथग्रहण कार्यक्रम

दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले शपथग्रहण कार्यक्रम में पीएम मोदी गृहमंत्री अमित शाह के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित लगभग 18 राज्यों के एनडीए शासित मुख्यमंत्री भी हिस्सा लेंगे। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आएंगे या नहीं अभी सस्पेंस बना हुआ है। इसके अलावा सभी केंद्रीय मंत्रियों सहित दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पूर्व सीएम आतिशी और दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव को भी निमंत्रण भेजा गया है।

रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगाई गई

बता दें कि दिल्ली बीजेपी कार्यालय में कल रात आठ बजे के करीब विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगाई गई। रेखा गुप्ता संघ से जुड़ी हुई हैं साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। पहली बार दिल्ली के शालीमारबाग सीट से विधायक चुन कर आई हैं। वर्तमान में रेखा गुप्ता बीजेपी शासित राज्यों में एकमात्र महिला सीएम होंगी।

बड़े चेहरों को मंत्री बना सकती

दिल्ली सरकार में किसे कौन सा मंत्री पद मिलेगा इस पर सभी की निगाहें रहेगी। बीजेपी अपने बड़े चेहरों को मंत्री बना सकती है जिसमें सतीश उपाध्याय, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्र जैसे नामों को आगे कर सकती है।

यह भी पढ़ें : NGT की रिपोर्ट आई सामने, संगम का पानी नहाने योग्य नहीं, योगी सरकार पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप