बड़ी ख़बरराष्ट्रीयविदेश

पीएम मोदी का मार्सिले में किया जोरदार स्वागत, प्रथम वर्ल्ड वॉर शहीद भारतीय वीरों को करेंगे नमन

PM Modi France Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को फ्रांस के मार्सिले पहुंचने पर भारतीय प्रवासियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान, प्रवासी समुदाय के सदस्य उत्कर्ष ने प्रधानमंत्री से मिलने की खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि मोदी की यह यात्रा भारत-फ्रांस संबंधों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें धन्यवाद दिया, क्योंकि वे उनकी आगमन की रात इंतजार कर रहे थे।

प्रियंका शर्मा नामक एक अन्य सदस्य ने बताया कि वह पिछले चार साल से मार्सिले में रह रही हैं और प्रधानमंत्री से मिलने के बाद बहुत खुशी महसूस की। अपने आगमन पर प्रधानमंत्री मोदी ने मार्सिले में भारतीय वाणिज्य दूतावास के महत्व पर जोर दिया, जो भारत और फ्रांस के बीच लोगों के संबंधों को और भी प्रगाढ़ बना सकता है।

मार्सिले बन सकता है रणनीतिक स्थान का प्रमुख केंद्र

यह दूतावास भारत और फ्रांस के बीच दूसरा राजनयिक मिशन होगा, जो फ्रांस के पेरिस में पहले से मौजूद दूतावास के बाद स्थापित किया जाएगा। मार्सिले के रणनीतिक स्थान के कारण यह व्यापार के लिए एक प्रमुख केंद्र बन सकता है और यह भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे के लिए एक महत्वपूर्ण प्रवेश बिंदु है।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान शहीद भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ ITER परियोजना का भी दौरा करने की बात कही। यह परियोजना परमाणु संलयन में अंतरराष्ट्रीय सहयोग का एक उदाहरण है।

अपने बयान में पीएम मोदी ने भारत-फ्रांस के बढ़ते रिश्तों पर खुशी जाहिर की और कहा कि यह दोनों देशों के बीच साझा विश्वास, नवाचार और सहयोग पर आधारित है। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देश मिलकर वैश्विक समस्याओं का समाधान खोजने में सहयोग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : MP GIS 2025 का शुभारंभ करेंगे PM मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित कई दिग्गज उद्योगपति होंगे शामिल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button