
Indian immigrants : अमेरिका ने अवैध तरीके से दाखिल हुए 104 भारतीयों को भारत भेजा है। अमेरिकी सैन्य विमान से अवैध भारतीयों को डिपोर्ट किया गया। इसी पर संसद में खूब हंगामा हुआ है। विपक्ष सरकार से सवाल पूंछ रहा है। ओवैसी ने कहा कि अमेरिका में भारत के 6 लाख 75 हजार लोग बिना दस्तावेज के रह रहे हैं।
सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, 2022 की प्यू रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में भारत के 6 लाख 75 हजार लोग बिना दस्तावेज के रह रहे हैं। ये लोग जब यहां आएंगे तब सरकार उनके लिए क्या करेगी, ये इन्हें देश को बताना पड़ेगा।
आपको बता दें कि अमेरिकी बॉर्डर पेट्रोल चीफ माइकल बैंक ने अपने X इसका वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में भारतीयों के हाथों में बेड़ियां देखीं जा सकती हैं। माइकल बैंक्स ने एक्स पर पोस्ट किया।
उन्होंने लिखा कि अमेरिकी बॉर्डर पेट्रोल USBP ने अवैध एलियंस को सफलतापूर्वक भारत वापस भेजा। यह अब तक की सबसे लंबी डिपोर्टेशन फ्लाइट थी, जिसके लिए मिलिट्री एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल किया गया। यह मिशन अवैध प्रवासियों के निष्कासित करने की हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है। आप अवैध रूप से सीमा पार करते हैं, तो आपको वापस भेजा जाएगा।
यह भी पढ़ें : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म, कुल 70 सीटों पर हुई वोटिंग
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप