Delhi – NCR : फरवरी में बदलेगा मौसम का मिजाज, चढ़ेगा पारा, ठंड की विदाई

Delhi – NCR : दिल्ली में मौसम के मिजाज बदल रहा है। फरवरी में ही ठंड की विदाई हो गई है। गर्मी का एहसास होने लगा है। तापमान की बात करें तो तापमान बढ़ रहा है। बताते चलें कि जनवरी में भी ज्यादा ठंड देखने को नहीं मिली। जनवरी के आखिरी में तापमान में गिरावट देखने को मिली। अब फरवरी में गर्मी महसूस होने लगी है। सर्दी का मौसम जा रहा है। अगर हम दिल्ली एनसीआर के तापमान की बात करें तो दिन में तेज धूप निकलती है। दिन प्रति दिन तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है।
आपको बता दें कि मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, आज दिल्ली में सुबह हल्का कोहरा देखा गया। बताते चलें कि दिन की बात करें तो मौसम साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो 9 डिग्री तक जा सकता है। अधिकतम तापमान की बात करें तो 25 डिग्री तक जा सकता है। दरअसल, बुधवार की बात करें तो अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री तक दर्ज हुआ था। न्यूनतम तापमान की बता करें तो 11 डिग्री तक दर्ज हुआ था।
आने वाले दिनों में मौसम
आने वाले दिनों की बात करें तो दिल्ली के तापमान में बढ़ोतरी होगी। शहर के अधिकतम तापमान की बता करें तो 24 से 28 डिग्री तक जा सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान 8 से 13 डिग्री तक बढ़ सकता है। इस बीच 7 और 9 फरवरी को मौसम बदलेगा और मौसम में गिरावट आएगी। इसका असर दिल्ली समेत कई शहरों पर दिखेगा। उसके बाद फिर तापमान बढ़ेगा।
यह भी पढ़ें : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म, कुल 70 सीटों पर हुई वोटिंग
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप