
Road Accident : नासिक के सावतपुरा घाट से होते हुए सूरत की ओर बस जा रही थी। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें सात लोगों की मौत हो गई। वहीं 15 लोग घायल है।
नासिक से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां प्रयागराज महाकुंभ से लौट रही बस खाई में गिर गई है। बताया जा रहा है कि बस करीब 200 फीट गहरी खाई में गिरी है। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। जबकि 15 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। कई लोगो को मामुली चोटें आई हैं। इस हादसे में जान गवाने वाले सभी यात्री मध्य प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं।
200 फीट खाई में जा गिरी
मिली जानकारी के मुताबिक यो घटना नासिक-सूरत हाईवे पर घटी है। यहां एक बस नासिक के सावतपुरा घाट से होते हुए सूरत की ओर जा रही थी। इसी दौरान नासिक-गुजरात पर बस अनियंत्रित होकर 200 फीट खाई में जा गिरी। जिसमें सात लोगों की मौत हो गई। वहीं 15 लोग घायल है। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से हादसे का शिकार हुए लोगों का रेस्क्यू कर सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद शवों का पंचनामा बनाकर के पीएम के लिए भेजा है।
अस्पताल में भर्ती कराया गया
इस भीषण हादसे को लेकर जानकारी देते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक एसजी पाटिल ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब चार बजकर 15 मिनट पर घटी है। जब सापुतारा हिल स्टेशन के निकट बस चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 48 तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस अवरोधक को तोड़कर खाई में गिर गए जिसमें 7 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है जबकि 15 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलो को अहवा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें : कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने ग्रामीण ओलंपिक का किया उद्घाटन
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप