
Delhi : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार को आम बजट पेश करेंगी। बजट पेश करने से पहले निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय पहुंचीं जहां पर बजट टीम के साथ फोटो सेशन किया गया। फोटो सेशन के बाद वो राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना हुई थी।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज वित्त वर्ष 2025-26 के लिए आठवां बजट लोकसभा में पेश करेंगी। निर्मला सीतारमण सुबह करीब 8.50 बजे वित्त मंत्रालय पहुंचीं। वित्त मंत्री से पहले केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी भी मंत्रालय पहुंच गए थे। इस बार वित्त मंत्री सीतारमण क्रीम रंग की साड़ी में नजर आईं। बजट टीम के साथ उन्होंने फोटो सेशन करवाया इसके बाद वित्त मंत्री राष्ट्रपति से मुलाकात करने के लिए राष्ट्रपति पहुंचीं जहां पर उन्होंने बजट की कॉपी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपी।
लोकसभा में बजट पेश करेंगी
बजट की कॉपी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपने के बाद निर्मला सीतारमण लोकसभा जाएंगी जहां पर कैबिनेट की बैठक होगी। जहां पर बजट को मंजूरी दी जाएगी। इसके बाद 11 बजे वो लोकसभा में बजट पेश करेंगी।
सात बजट पेश किए
निर्मला सीतारमण को साल 2019 में भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री बनाया गया था। इसी साल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्र में लगातार दूसरी बार सरकार बनाई थी। तब से सीतारमण ने सात बजट पेश किए हैं।
दौरान आठ बजट पेश किए
बता दे कि स्वतंत्र भारत का पहला आम बजट 26 नवंबर, 1947 को देश के पहले वित्त मंत्री आर के शनमुखम चेट्टी ने पेश किया था। पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और बाद में प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के कार्यकाल में वित्त मंत्री के तौर पर कुल दस बजट पेश किए हैं। पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने नौ मौकों पर बजट पेश किया। प्रणब मुखर्जी ने वित्त मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान आठ बजट पेश किए। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 1991 से 1995 तक लगातार पांच बार बजट पेश किया जब वह पी वी नरसिम्हा राव के सरकार में वित्त मंत्री थे।
दो घंटे 40 मिनट का दिया
सबसे लंबा बजट भाषण सीतारमण ने एक फरवरी 2020 को दो घंटे 40 मिनट का दिया था। साल 1977 में हीरूभाई मुलजीभाई पटेल का अंतरिम बजट भाषण अब तक का सबसे छोटा भाषण है जिसमें केवल 800 शब्द हैं। बजट पारंपरिक रूप से फरवरी के आखिरी दिन शाम पांच बजे पेश किया जाता था। साल 1999 में समय बदला गया और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में तत्कालीन वित्त मंत्री यशवंत सिंह ने सुबह 11 बजे बजट पेश किया तब से बजट सुबह 11 बजे पेश किया जाता है।
यह भी पढ़ें : सैफ अली खान पर हमले के मामले में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, शरीफुल ही निकला सैफ का हमलावर
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप