Other Statesबड़ी ख़बर

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा की जीत, हरप्रीत कौर बाबला ने जीता चुनाव

Chandigarh : केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने सफलता हासिल की है। भाजपा की उम्मीदवार हरप्रीत कौर बबला ने चुनाव जीतकर चंडीगढ़ की नई मेयर बन गई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, मेयर चुनाव में हरप्रीत कौर बबला को 19 वोट मिले, और क्रॉस वोटिंग के कारण उन्हें जीत मिली।

कांग्रेस ने जीता डिप्टी मेयर पद

चंडीगढ़ में कांग्रेस के उम्मीदवार जसबीर सिंह बंटी ने सीनियर डिप्टी मेयर का पद जीत लिया। जसबीर सिंह बंटी को 19 वोट मिले, जबकि भाजपा की विमला दुबे को 17 वोट मिले। हालांकि, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) गठबंधन से एक क्रॉस वोट भाजपा के पक्ष में हुआ, लेकिन भाजपा का इस वोट से कोई फायदा नहीं हुआ।

किस पार्टी के कितने सांसद थे?

चंडीगढ़ में महापौर, वरिष्ठ उप महापौर और उप महापौर के पदों के लिए चुनाव आज 30 जनवरी को होना तय था। PTI के मुताबिक, चंडीगढ़ नगर निगम में भाजपा सदस्यों की संख्या 16 हो गई थी। नगर निगम में कांग्रेस के पार्षदों की संख्या 6 और आम आदमी पार्टी के पार्षदों की संख्या 13 थी। इसके अलावा चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी को भी नगर निगम के पदेन सदस्य के तौर पर मतदान करने का अधिकार प्राप्त था। आप और कांग्रेस ने गठबंधन के तहत मेयर का चुनाव लड़ा था।

AAP-कांग्रेस गठबंधन की मुश्किलें

दरअसल, AAP और कांग्रेस के पास मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के लिए कई दावेदार थे। चूंकि वोटिंग सीक्रेट बैलेट के जरिए हो रही थी, यदि तीन पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग की होती तो भाजपा के पास 19 वोट और कांग्रेस-AAP गठबंधन के पास केवल 17 वोट ही रह जाते। यदि बैलेट पेपर पर निशान लगाकर वोट को अमान्य कर दिया जाता, तो यह गठबंधन के लिए और भी बड़ी मुश्किल हो सकती थी। अंततः क्रॉस वोटिंग की वजह से भाजपा की हरप्रीत कौर बबला मेयर चुनी गईं।

सुप्रीम कोर्ट ने नियुक्त किया था पर्यवेक्षक

पिछली बार चुनाव में हुए विवाद के मद्देनजर, सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश जयश्री ठाकुर को स्वतंत्र पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया था। कोर्ट ने चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए पर्यवेक्षक की उपस्थिति सुनिश्चित की थी और चुनाव की वीडियोग्राफी करने का भी आदेश दिया था।

यह भी पढें : 27 साल पहले लापता हुआ शख्स महाकुंभ में अघोरी के रूप में मिला, परिवार ने डीएनए टेस्ट कराने की कही बात

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button