Delhi NCRबड़ी ख़बर

देश में 76वें गणतंत्र दिवस का जश्न आज, पीएम नरेंद्र मोदी ने दी शुभकामनाएं

Republic Day : भारत में 76वें गणतंत्र दिवस का जश्न आज मनाया जा रहा है। मुख्य समारोह कर्तव्य पथ पर होगा जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ध्वजारोहण करेंगी। इस समारोह में इंडोनेशियाई के राष्ट्रपति प्रोबोवो सुबियांतो भारत के मुख्य अतिथि हैं।

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबावो सुबियांतो इस साल गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि हैं। शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति भवन में इंडोनेशियाई राष्ट्रपति के सम्मान में भोज का आयोजन किया। इस आयोजन के दौरान इंडोनेशिया के एक प्रतिनिधिमंडल ने बॉलीवुड गीत कुछ कुछ होता है गाया। इस प्रतिनिधिमंडल में इंडोनेशिया के वरिष्ठ मंत्री शामिल थे।

गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। पीएम ने कहा आज हम अपने गौरवशाली गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इस अवसर पर हम उन सभी महान पुरुषों और महिलाओं के सम्मान में अपना सिर झुकाते हैं, जिन्होंने हमारा संविधान बनाया और ये सुनिश्चित किया कि हमारी यात्रा की जड़ें लोकतांत्रिक एकता और गरिमा पर आधारित रहें। मैं कामना करता हूं कि यह अवसर हमारे संविधान के आदर्शों को संरक्षित करने तथा एक मजबूत एवं समृद्ध भारत की दिशा में हमारे प्रयासों को मजबूती प्रदान करे।

कार्यक्रमों के साक्षी बनेंगे

देश में आज 76वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। देश के मुख्य राजकीय समारोह में राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ध्वजारोहण करेंगी। राष्ट्रपति सुरक्षाबलों के परेड की सलामी भी लेंगी। कर्तव्य पथ पर समृद्ध भारत की झांकी भी दिखेगी। भारत ने इस खास मौके पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रोबोवो सुबियांतो को मुख्य अतिथि बनाया है। राष्ट्रपति प्रोबोवो सुबियांतो के अलावा इस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ समेत कई हस्तियां मौजूद रहेंगी। कर्तव्य पथ पर हजारों लोग भी परेड, झांकी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साक्षी बनेंगे।

यह भी पढ़ें : पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें वजह

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button