
Sanjay Singh : AAP सांसद संजय सिंह ने ‘दिल्ली में बीजेपी की उपलब्धियां’ शीर्षक वाली खाली एक किताब जारी की। इस किताब के जरिए सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर कटाक्ष किया है। उन्होंने सोमवार को कहा कि उसका लेखा-जोखा AAP एक किताब के रूप में जारी करने जा रही है। इस किताब में सब लिखा है।
‘इस किताब में सब लिखा है’
AAP सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, आज तक जनता से किए गए वादों में भाजपा ने क्या-क्या उपलब्धियां हासिल की हैं। उसका लेखा-जोखा AAP एक किताब के रूप में जारी करने जा रही है। इस किताब में सब लिखा है कि 15 लाख रुपए आपके खाते में पहुंच रहे हैं या नहीं, पक्के मकान कितने लोगों को मिले हैं, फसल का दाम दोगुना हो गया है और पेट्रोल 50 रुपए पहुंच गया है। इस किताब के प्रत्येक पन्ने में भाजपा की उपलब्धियां लिखी हुई हैं।
यह भी पढ़ें : आईआईटी बाबा को जूना अखाड़े शिविर से क्यों किया गया निष्कासित? जानें वजह
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप