
Delhi : नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर हमले को लेकर सीएम आतिशी ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया है। सीएम आतिशी ने कहा कि उस पर 2011 में चोरी का मामला और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है, जिसमें 10 साल की सजा है। तीसरा व्यक्ति, जो वहां मौजूद था।
सीएम आतिशी ने कहा कि हमले में शामिल दूसरा व्यक्ति रोहित त्यागी है, जो लगातार प्रवेश वर्मा के साथ रहता है और प्रवेश वर्मा के प्रचार में शामिल रहा है। वो भी अपराधी है। उस पर 2011 में चोरी का मामला और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है, जिसमें 10 साल की सजा है। तीसरा व्यक्ति, जो वहां मौजूद था। उसका नाम सुमित है, उस पर भी चोरी, डकैती और हत्या के प्रयास का मामला चल रहा है। यह साफ है कि चुनाव की अपनी हार की बौखलाहट से भाजपा अब अरविंद केजरीवाल को मारने की कोशिश कर रही है।
सीएम आतिशी ने बताया क्रिमिनल बैकग्राउंड
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि कल नई दिल्ली विधानसभा में अरविंद केजरीवाल की गाड़ी पर भाजपा के गुंडों ने हमला किया। अगर वो पत्थर किसी को लग जाता तो जानलेवा हो सकता था। अरविंद केजरीवाल पर हमला करने वाला कौन था? एक शख्स राहुल उर्फ शैंकी, जो हमले में देखा गया था। वो हमेशा परवेश वर्मा के साथ दिखता है और उनके प्रचार में शामिल रहता है।
उन्होंने कहा कि इस शख्स पर डकैती की कोशिश का केस दर्ज है, जिसमें 7 साल की सजा हो सकती है, आर्म्स एक्ट का केस दर्ज है, जिसमें 2 साल की सजा हो सकती है, शकरपुर थाने में FIR दर्ज है। ये साफ है कि अरविंद केजरीवाल पर हमला करने के लिए एक अपराधी को भेजा गया था।
यह भी पढ़ें : PM मोदी ने मन की बात कार्यक्रम को किया संबोधित, कहा – ‘कुंभ का यह उत्सव विविधता में एकता का उत्सव…’
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप