
Pune Road Accident : महाराष्ट्र के पुणे में भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी जिसमें 9 लोगों की मौत की हो गई हैं।
महाराष्ट्र के पुणे के नारायणगांव इलाके से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। इस सड़क दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना तब हुई जब एक ट्रक ने पीछे से एक कार को टक्कर मार दी ट्रक से जोरदार टक्कर लगने के बाद कार एक बस से टकरा गई।
एक बस से टकरा गई
यह सड़क हादसा पुणे नासिक राजमार्ग की है। यह दुर्घटना शुक्रवार की सुबह नारायणगांव के निकट हुई। एक आयशर टेम्पो ने पीछे से सवारियों को ले जा रही मैक्स ऑटो गाड़ी को टक्कर मार दी. टक्कर इतना जोरदार था कि मैक्स ऑटो उछलकर एक बस से टकरा गई।
संख्या बढ़ने की संभावना
पुणे के इस दर्दनाक हादसे में चार महिलाएं, चार पुरुष और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई तीन अन्य घायल हैं। घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है पुणे प्रशासन की तरफ से बताया गया है कि कुछ घायलों की हालत गंभीर है इससे मरने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना है।
बहुत ही गंभीर दुर्घटना
विधायक शरद सोनवणे भी घटना की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे और इस हादसे का जायजा लिया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि नारायणगांव में यह दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना घटी है. यह बहुत ही गंभीर दुर्घटना है।
विधायक सोनवणे ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि आयशर कार ने एक यात्री वाहन को टक्कर मारी और भाग गई। पुलिस ने आयशर को जब्त कर लिया है विधायक शरद सोनवणे ने बताया कि वास्तविक दुर्घटना आयशर चालक के कारण हुई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि वास्तव में क्या हुआ था? उन्होंने आगे कहा कि गंभीर रूप से घायल लोगों को बचाने के पूरे प्रयास किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें : पौड़ी में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में बस गिरने से 5 की मौत, कई घायल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़