
Maharashtra : महाराष्ट्र बीजेपी के महाधिवेशन में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने रविवार को कहा कि वे कहेंगे ‘तुमने वही किया जो उन्होंने किया। हमें पिछली सरकारों से दस गुना बेहतर काम करना है। सामाजिक सद्भाव लाना है।
नितिन गडकरी ने कहा कि हमें सिर्फ कांग्रेस को हराकर संतुष्ट नहीं होना चाहिए.’ हमें लोगों के जीवन में बदलाव लाना होगा, अन्यथा जनता हमसे पूछेगी कि हमने (राज्य में लोगों के कल्याण के लिए) क्या किया। वे कहेंगे ‘तुमने वही किया जो उन्होंने किया। हमें पिछली सरकारों से दस गुना बेहतर काम करना है। महाराष्ट्र के हर युवा को रोजगार मिलना चाहिए सिर्फ स्मार्ट शहर नहीं बल्कि स्मार्ट गांव भी होने चाहिए। लोग मजबूरी में शहर आते हैं।
‘जनता की उम्मीदें पूरी करने की ज़िम्मेदारी…’
नितिन गडकरी ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने अभूतपूर्व सफलता दी है. वह शिवशाही (शिवाजी महाराज की तरह जनता की भलाई की सरकार) के लिए दिया है। जनता की उम्मीदें पूरी करने की ज़िम्मेदारी अब हम पर है। सामाजिक सद्भाव लाना है. महाराष्ट्र में मिली जीत के बाद राज्य में सुराज्य लाना है. सत्ता के जरिए समाज परिवर्तन करना है।
नितिन गडकरी ने कहा कि कार्यक्रम के बाद मैं कश्मीर जा रहा हूं. कल पीएम मोदी के साथ एक सुरंग का उद्घाटन है. मैं कश्मीर के सीएम से मिला और उन्होंने मुझसे कहा कि आपने इतनी अच्छी सड़कें बनाईं, पर्यटक तीन गुना बढ़ गए। लोग बढ़ गए हैं. आज महाराष्ट्र में इतने बड़े-बड़े पर्यटन स्थल हैं। आयात कम करना और निर्यात बढ़ाना सबसे बड़ी देशभक्ति है।
यह भी पढ़ें : आज के दिन देश में मनाया जा रहा है राष्ट्रीय युवा दिवस, जानिए क्या है इतिहास
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप