
Delhi: दिल्ली के गुरुद्वारा मजनूं का टीला के पास यमुना घाट पर रविवार 29 दिंसबर को पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की अस्थि विसर्जन की रस्में निभाई गईं। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार कल यानी 28 दिंसबर निगम बोध घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया था उनकी बेटी ने मुखाग्नि दी थी।
इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता व सरकार के मंत्री मौजूद रहे।
इतिहास के पन्नों में सदा जीवित रहेंगे
पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए राहुल गांधी ने कहा था, “आज डॉ मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई दी, डॉ मनमोहन सिंह की विनम्रता, मार्गदर्शन और देश के लिए उनका योगदान इतिहास के पन्नों में सदा जीवित रहेंगे।
कांग्रेस की ओर से आखिरी सलाम
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा था, “पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी को देश और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से आखिरी सलाम पूर्व प्रधानमंत्री के अंतिम संस्कार में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली की सीएम आतिशी, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना, प्रियंका गांधी और व विभिन्न पार्टियों के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे एवं विदेशी गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद थे
पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा कांग्रेस मुख्यालय से प्रारंभ हुई थी शनिवार 28 दिंसबर सुबह पूरे सम्मान के साथ भारतीय सेना, नौसेना, और वायु सेना के अधिकारी पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर लेकर कांग्रेस मुख्यालय आए थे। यहां स्वर्गीय मनमोहन सिंह की धर्मपत्नी व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का ध्वज अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने के उपरांत पूर्व पीएण के शव को निगमबोध घाट लाया गया था।
यह भी पढ़ें लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ अब्दुल रहमान मक्की की हार्ट अटैक से मौत, 26/11 मुंबई हमले का था दोषी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप