
Manmohan Singh Funeral: मनमोहन सिंह का बृह्सपतिवार रात एम्स में 92 साल की उम्र में निधन हो गया था गृह मंत्रालय ने बताया, सरकार ने फैसला लिया है कि डॉ मनमोहन सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का आज दिल्ली के निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को पहले कांग्रेस मुख्यालय में लाया गया। यहां पर पार्टी कार्यकर्ता और नेताओं ने उनके अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अब मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को निगम बोध घाट लाया गया है। अब से कुछ ही देर में मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूर्व पीएम डॉक्टर मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए निगम बोध घाट लाया गया। यहां पर कई बड़े नेता पहुंचे हुए हैं।
अमित शाह भी पहुंचे निगम बोध घाट
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर निगम बोध घाट लाया गया है। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी पूर्व प्रधानमंत्री के अंतिम संस्कार में शामिल होने निगम बोध घाट पहुंच चुके हैं।
सोनिया गांधी ने मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने निगम बोध घाट पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की
तिरंगा परिवार को सौंपा गया
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर जिस तिरंगे में लिपटा था, वे तिरंगा परिवार को सौंपा गया यह राजकीय सम्मान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है।
राष्ट्रपति मुर्मू ने मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी इस दौरान तीनों सेनाओं ने पूर्व पीएम को सलामी दी
राहुल गांधी ने भी कंधा दिया
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की अर्थी को उनके परिवार के साथ-साथ सांसद राहुल गांधी ने भी कंधा दिया है
प्रार्थना की जा रही है
मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार से पहले प्रार्थना की जा रही है। थोड़ी ही देर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहां मनमोहन सिंह की पत्नी भी मौजूद हैं।
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की अंतिम संस्कार की सारी तैयारी हो गई है परिवार के लोगों के साथ-साथ नेताओं ने चिता पर अपनी-अपनी लकड़ी डालकर विदाई दी।
मनमोहन सिंह की दी गई मुखाग्नि
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को निगम बोध घाट पर मुखाग्नि दी गई, साथ ही तोनो सेनाओ ने सलामी दी। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बड़ी बेटी ने मुखाग्नि दी। इसी के साथ वह हमेशा के लिए पंचतत्व में विलीन हो गए
यह भी पढ़ें : दिल्ली-NCR में बारिश से बढ़ी ठंड, पहाड़ों पर दिखी बर्फ की चादर
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप