
Manmohan Singh Funeral: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को निगम बोध घाट ले जाया जा रहा है। कांग्रेस के नेता और कांर्यकर्ता और आमजन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का आज दिल्ली के निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूर्व पीएम के पार्थिव शरीर को कांग्रेस मुख्यालय में लाया गया। यहां पर पार्टी कार्यकर्ता और नेताओं ने उनके अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अब डॉ. मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा कांग्रेस मुख्यालय से निगम बोध घाट के लिए रवाना हो गई है। इसके बाद 11:45 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।
निगम बोध घाट ले जाया जा रहा
पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को निगम बोध घाट ले जाया जा रहा है। निगम बोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया था।
पप्पू यादव निगम बोध घाट पहुंचे
पूर्णियां से सांसद पप्पू यादव निगम बोध घाट पहुंचे हैं इसके अलावा कांग्रेस के कई बड़े नेता भी निगम घाट पहुंच चुके हैं।
पूरी दुनिया में पगड़ी को ऊंचा किया
सांसद सुखविंदर सिंह रंधावा ने कहा, पूरा देश पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को याद कर रहा है उन्होंने हिन्दुस्तान में ऐसा काम किया, जिसे कोई भूल नहीं पाएगा जब देश पर आर्थिक संकट आया, तो मनमोहन जी ने देश को बचाया और आगे लेकर गए गुरु ग्रंथों में कहा है कि पगड़ी की लाज रखना, उन्होंने पूरी दुनिया में पगड़ी को ऊंचा किया
सीएम आतिशी निगम बोध घाट पहुंचीं
दिल्ली की सीएम आतिशी निगम बोध घाट पहुंची हैं। थोड़ी देर में यहां पूर्व पीएम का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।
यह भी पढ़ें : दिल्ली-NCR में बारिश से बढ़ी ठंड, पहाड़ों पर दिखी बर्फ की चादर
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप