Delhi NCRबड़ी ख़बर

कब और कहां होगा मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार,जानें क्या है प्रोटोकॉल

Manmohan Singh: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने दुनिया को अलविदा कह दिया मनमोहन सिंह ने 92 वर्ष की उम्र में गुरुवार 26 दिसंबर को दिल्ली में आखिरी सांस ली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की सूचना से देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से लेकर देश के कई बड़े नेताओं और हस्तियों ने मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताया है। केंद्र सरकार ने आज यानी 27 दिसंबर को होने वाले सारे सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं साथ ही सरकार ने मनमोहन सिंह के निधन पर 7 दिनों के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है उधर, कांग्रेस ने भी अपने आज के सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं अब सबके मन में सवाल है कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार कब होगा, कहां होगा और कैसे होगा?

सात दिन का राजकीय शोक घोषित

डॉ. मनमोहन सिंह पूर्व प्रधानमंत्री रह चुके हैं इसलिए उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार 28 दिसंबर को किया जाएगा। केंद्र सरकार ने पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर 7 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है इसका मतलब है कि 26 दिसंबर से 1 जनवरी तक राजकीय शोक रहेगा कांग्रेस ने भी पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के सम्मान में अपने सभी आधिकारिक कार्यक्रमों को 7 दिन के लिए रद्द कर दिया है।

परिवार के धार्मिक विश्वासों के अनुसार होता है

देश के पूर्व पीएम का अंतिम संस्कार दिल्ली के विशेष स्मारकीय स्थलों पर किया जाता है जैसे जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी का अंतिम संस्कार राजघाट परिसर में किया गया था। वहीं, कई पूर्व प्रधानमंत्रियों के लिए अलग से समाधि स्थल भी बनाया जाता है। हालांकि अंतिम संस्कार का तरीका दिवंगत व्यक्ति और उनके परिवार के धार्मिक विश्वासों के अनुसार होता है।

आमतौर पर पूर्व प्रधानमंत्रियों का अंतिम संस्कार दिल्ली में होता है, लेकिन कई मामलों में यह प्रक्रिया संबंधित शख्स के गृह राज्य में भी हो सकती है। उनके अंतिम संस्कार में देश के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, कैबिनेट मंत्री समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद होते हैं।

केसी वेणुगोपाल ने दुख जताया

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, ”यह एक दर्दनाक स्थिति है। डॉ. मनमोहन सिंह कांग्रेस और देश के असली आइकन थे। देश पर शासन करने की उनकी क्षमता और विजन को सभी ने देखा। मनमोहन सिंह जी ने वास्तव में भारतीय अर्थव्यवस्था का परिदृश्य बदल दिया था। 7 दिन के लिए कांग्रेस के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं, जिसमें 28 दिसंबर को कांग्रेस का स्थापना दिवस भी शामिल है।

आज सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होगी जिसमें पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी जाएगी। सरकार ने आज के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। कांग्रेस ने बेलगावी में हो रही सीडब्ल्यूसी की स्पेशल बैठक को रद्द कर दिया है और सभी नेता दिल्ली पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें : UPPSC PCS प्रीलिम्स 2024 की आंसर की जारी, उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर कर सकते हैं चेक

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button