‘स्वामित्व योजना’ से किसानों को उनकी संपत्ति पर मिलेगा अधिकार: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

Rajasthan : 'स्वामित्व योजना' से किसानों को उनकी संपत्ति पर मिलेगा अधिकार: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
Rajasthan : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 26 से 27 दिसंबर तक जोधपुर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। जोधपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने स्वामित्व योजना और कृषि से जुड़े सवालों का जवाब दिया, साथ ही कांग्रेस पर कड़ी आलोचना भी की।
स्वामित्व योजना पर मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा लोगों के मूल मुद्दों को समझा है। गांवों में लोगों के पास जमीन तो होती थी, लेकिन उसे अपनी संपत्ति के रूप में उपयोग करने के लिए कोई कानूनी दस्तावेज़ या रिकॉर्ड नहीं था। यही कारण था कि वे अपनी जमीन पर अधिकार साबित नहीं कर पाते थे। इस योजना से अब उन्हें उनकी संपत्ति पर अधिकार मिल पाएगा।”
केंद्रीय मंत्री ने खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए बताई छह सूत्री रणनीति
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि खेती को लाभ का धंधा बनाने व किसान के कल्याण के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व में छह सूत्री रणनीति बनाई गई है-
1- उत्पादन बढ़ाना।
2- उत्पादन की लागत घटाना।
3- उत्पादन के ठीक दाम देना।
4- कृषि का विविधिकरण करना। परम्परागत खेती के अलावा भी फूलों, सब्जियों, औषधि खेती को बढ़ावा देना। जैसे जोधपुर में बेर, खजूर आदि का उत्पादन अच्छा हो सकता है तो उसके लिए प्रयास करना।
5- नुकसान हो जाए उसकी भरपाई करना।
6- जैविक व प्रकृतिक खेती की तरफ बढ़ाना।
पीएम मोदी ने 109 बीजों की नई किस्मों को जारी किया
मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस छह सूत्री रणनीति के तहत कई योजनाएं तैयार की गई हैं, जिन्हें राज्य सरकारों के सहयोग से लागू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यदि उत्पादन बढ़ाना है, तो इसके लिए उच्च गुणवत्ता वाले बीजों की आवश्यकता होती है, और इसके लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) काम कर रही है। इस साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 109 बीजों की नई किस्मों को जारी किया है, जो किसानों के लिए फायदेमंद साबित होंगी और उत्पादन में वृद्धि करने में मदद करेंगी।
वहीं शिवराज सिंह चौहान ने किसान कल्याण को लेकर कांग्रेस पर साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी भी किसान के लिए काम नहीं किया है। कांग्रेस तो समाज में भ्रम फैलाने का काम करती है। वातावरण बिगाड़ने का काम करती है। भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर पर कांग्रेस विवाद पैदा कर रही है। उन्होंने कहा भाजपा ने सदैव बाबा साहेब आंबेडकर का स्वागत किया है। वे हमारे दिलों में बसते हैं। देश के लिए उन्होंने जो काम किया है भाजपा उनको प्रणाम करती है। बाबा साहेब आंबेडकर को अपमानित करने का कोई भी मौका कांग्रेस ने कभी भी नहीं छोड़ा।
शिवराज सिंह चौहान ने किसान कल्याण को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “कांग्रेस ने कभी भी किसानों के हित में काम नहीं किया। कांग्रेस केवल समाज में भ्रम फैलाने और वातावरण को बिगाड़ने का काम करती है।” उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर के नाम पर विवाद खड़ा करने की कोशिश कर रही है।
आंबेडकर को अपमानित करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ा
शिवराज सिंह चौहान ने स्पष्ट किया, भाजपा ने हमेशा डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर का सम्मान किया है और वे हमारे दिलों में बसे हुए हैं। देश के लिए उनके योगदान को हम कभी नहीं भूल सकते। भाजपा उन्हें प्रणाम करती है। कांग्रेस ने बाबा साहेब आंबेडकर को अपमानित करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ा है।
यह भी पढ़ें : तालिबान ने दी पाकिस्तान को खुलेआम चुनौती, कहा- ‘बदला जरूर लेंगे!’
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप