Delhi: वीर बाल दिवस में शामिल होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जानें क्यों मनाया जाता है यह दिन

Delhi
Delhi: के दो बेटों की शहादत की याद में ‘वीर बाल दिवस’ मनाया जाता है। इन दोनों पर मुगल शासक वजीर खान ने इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाया था, लेकिन दोनों नहीं माने थे तो उन्हें दीवार में जिंदा चिनवा दिया गया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को वीर बाल दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होगा। इस वीर बाल दिवस कार्यक्रम के दौरान बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित किया जाएगा और पुरस्कार भी दिए जाएंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुपोषित पंचायत अभियान की शुरुआत करेंगे। वीर बाल दिवस हर साल भव्य तरीके से मनाया जाता है।
दीवार में जिंदा चिनवा दिया
गुरु गोविंद सिंह के दो बेटों की शहादत की याद में ‘वीर बाल दिवस’ मनाया जाता है। और इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिसमें उनके शांति, बलिदान और शहादत के संदेश पर जोर दिया जाता है। गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों जोरावर सिंह और फतेह सिंह के सर्वोच्च बलिदान की याद में वीर बाल दिवस मनाया जाता है। इन दोनों पर मुगल शासक वजीर खान ने इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाया था, लेकिन दोनों नहीं माने थे तो उन्हें दीवार में जिंदा चिनवा दिया गया था। इसके बाद से इन दोनों बहादुर बेटों की याद में यह त्योहार मनाया जा रहा है।
दुनिया के लिए एक बड़ा संदेश
वीर बाल दिवस के मौके पर 1.70 लाख छात्रों को नशामुक्ति का पाठ पढ़ाया जाएगा। साथ ही भारत इतिहास बना देगा। परिषदीय विद्यालयों में प्रार्थना के बाद नशा मुक्त संकल्प दिलाया जाएगा। इसके बाद एक रिकार्ड बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के सहयोग से बनाया जाएगा। जो देश और दुनिया के लिए एक बड़ा संदेश देने का काम करेगा। खालसा इंटर कालेज में प्रतियोगिताओं के साथ ही उनकी जीवनी के बारे में विद्यार्थियों को बताया जाएगा।
26 दिसंबर 1705 को बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत हुई थी। वर्ष 2022 से वीर बाल दिवस को अंतिम सिख गुरु गोबिंद सिंह के चार साहिबजादों के बलिदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है।
यह भी पढ़ें : अटल जी ने देश को आगे बढ़ाने का काम किया है: केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप