Other Statesबड़ी ख़बर

‘आंबेडकर का अपमान करने वाली कांग्रेस को देश कभी माफ नहीं करेगा’, CM फडणवीस ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Ambedkar : आंबेडकर को लेकर बीजेपी लगातार कांग्रेस को घेर रही है। इसी पर सीएम फडणवीस ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश कभी माफ नहीं करेगा। कांग्रेस को हमेशा यह चिंता रही कि किसी का भी कद नेहरू और गांधी परिवार से बड़ा न हो जाए।

सीएम फडणवीस ने ईवीएम पर बात करते हुए कहा कि कांग्रेस भी जानती है कि ईवीएम से छेड़छाड़ नहीं की जा सकती, लेकिन कोई उस व्यक्ति को नहीं जगा सकता जो सोने का नाटक कर रहा हो। महायुति को विधानसभा चुनावों में भारी जनादेश मिला है, क्योंकि हमने लोकसभा चुनावों में विपक्ष की ओर से फैलाए गए झूठ को बेनकाब कर दिया। फडणवीस ने कहा कि यह जनादेश बहुत सारी अपेक्षाएं और चुनौतियां लेकर आया है।

‘किसी का भी कद नेहरू और गांधी परिवार से…’

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषण को तोड़-मरोड़कर पेश किया है। हमेशा डॉ. आंबेडकर का अपमान करने वाली कांग्रेस को देश कभी माफ नहीं करेगा। कांग्रेस को हमेशा यह चिंता रही कि किसी का भी कद नेहरू और गांधी परिवार से बड़ा न हो जाए। कांग्रेस ने लोगों को गुमराह करने के लिए आंबेडकर पर की गईं टिप्पणियों को तोड़-मरोड़कर पेश किया है। भाजपा और शाह सपने में भी डॉ. आंबेडकर का अपमान नहीं कर सकते। 

फडणवीस ने कहा कि मैं जनता को बताना चाहता हूं कि सत्ता मेरे सिर पर नहीं चढ़ती। मैं आपको कभी निराश नहीं करूंगा। मेरा मानना है कि सत्ता सेवा का एक साधन है। राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले सहयोगी दलों एनसीपी और शिवसेना के साथ जिलों के संरक्षक मंत्रियों की नियुक्ति के मुद्दे पर चर्चा करेंगे। वह जो भी निर्णय लेंगे, वह मेरे लिए बाध्यकारी होगा। अगर अनुमति मिले तो मैं गढ़चिरौली का संरक्षक मंत्री बनना चाहूंगा।

यह भी पढ़ें : कजाकिस्तान में बड़ा हादसा, 110 यात्रियों को लेकर जा रही फ्लाइट क्रैश

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button