श्रीलंका द्वारा गिरफ्तार किए गए मछुआरों की रिहाई को लेकर CM एम के स्टालिन ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र

CM MK Stalin : श्रीलंका द्वारा गिरफ्तार किए गए मछुआरों की रिहाई को लेकर CM एम के स्टालिन ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र

CM MK Stalin : श्रीलंका द्वारा गिरफ्तार किए गए मछुआरों की रिहाई को लेकर CM एम के स्टालिन ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र

Share

CM MK Stalin : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने मंगलवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखा है। श्रीलंका द्वारा गिरफ्तार किए गए मछुआरों की रिहाई को लेकर उन्होंने पत्र लिखा है। सीएम एम के स्टालिन ने लिखा कि उन्हें बार-बार गिरफ्तारी व हमलों का सामना करना पड़ता है। 2024 में अब तक 530 मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की घटनाओं की वजह से मछुआरों की जिंदगी संकट में आ गई है। मछुआरे अपने पारंपरिक जल क्षेत्र पर निर्भर हैं और उन्हें बार-बार गिरफ्तारी व हमलों का सामना करना पड़ता है। 2024 में अब तक 530 मछुआरो को गिरफ्तार किया गया है और 71 मछली पकड़ने वाली नौकाओं को जब्त किया गया है। 

ये है मामला

उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं मछुआरों के बीच डर और अनिश्चितता पैदा कर रही हैं, जो केवल मछली पकड़ने पर ही निर्भर रहते हैं। नौकाओं की तत्काल रिहाई सुनिश्चित करने के लिए कहा है। जानकारी के लिए बता दें कि श्रीलंकाई नौसेना ने रामेश्वरम के 17 मछुआरों को उनकी नौका के साथ गिरफ्तार कर लिया। पत्र में स्टालिन ने इस घटना की बता की। इनके पंजीकरण नंबर की बता करें तो आईएनडी-टीएन-10-एमएम-206 और आईएनडी-टीएन-10-एमएम-543 है।

Punjab: ऑल इंडिया सर्विसेज कबड्डी टूर्नामेंट के लिए पंजाब टीमों के ट्रायल 26 दिसंबर को

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप