Other Statesबड़ी ख़बर

Maharashtra : मराठी परिवार पर हमला, सीएम फडणवीस ने कहा – ‘निलंबित करने की कार्रवाई की जा रही…’

Maharashtra : महाराष्ट्र के ठाणे के कल्याण में मराठी परिवार पर हमला हुआ। विपक्ष ने विधानसभा परिषद् में मामले को उठाया। महाराष्ट्र के सीएम फडणवीस का बयान आया है। उन्होंने कहा कि FIR दर्ज की गई है। वह MTDC के कर्मचारी हैं, उन्हें निलंबित करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

महाराष्ट्र विधान परिषद में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, कि कल्याण कांड के आरोपी अखिलेश शुक्ला और उनकी पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। वह MTDC के कर्मचारी हैं, उन्हें निलंबित करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। किसी को भी इस बात पर संदेह नहीं होना चाहिए कि मुंबई और महाराष्ट्र मराठी लोगों का था और रहेगा। कभी-कभी कुछ लोग गलत बयानबाजी करते हैं। हम ऐसे लोगों को सबक सिखाएंगे।

हम मराठी लोगों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे : फडणवीस

फडणवीस ने कहा कि इस घटना को राजनीतिक रंग देने का कोई कारण नहीं था। हम मराठी लोगों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। हमारा संविधान हर व्यक्ति को यह तय करने का अधिकार और स्वतंत्रता देता है कि उसे क्या खाना है। खाने की आदतों के आधार पर किसी को घर से बाहर करना सही नहीं है। अगर भविष्य में ऐसी शिकायतें मिलती हैं, तो कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के लिए बता दें कि मुख्यमंत्री विधान परिषद में शिवसेना (यूबीटी) विधायक अनिल परब ने मुद्दा उठाया था। जिस पर फडणवीस का जवाब आया है। अनिल परब ने विधान परिषद में ठाणे की घटना पर बात करते हुए कहा कि कल्याण में एक मराठी परिवार के सदस्यों पर अखिलेश शुक्ला नामक व्यक्ति ने हमला किया। एक बहस के बाद शुक्ला ने मराठी परिवार का अपमान किया और उस पर हमला किया, जिसमें वे घायल हो गए। 

यह भी पढ़ें : Delhi: डीपीएस स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button