बड़ी ख़बरराष्ट्रीय

Lok Sabha : राहुल गांधी ने कहा, ‘…अडानी की मदद करते हैं तो देश के लोगों का अंगूठा काटते हैं’

Lok Sabha : संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। संविधान पर चर्चा हो रही है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संविधान पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने शनिवार को कहा कि जिससे हमारा प्राचीन काल हमारी संस्कृति, रीति रिवाज विचार और व्यवहार का आधार बना है। ये संविधान में कहां लिखा है? यूपी में संविधान नहीं मनु स्मृति लागू है, जब आप अडानी को धारावी बेचते हैं तो धारावी के लोगों का अंगूठा काटते हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि भारत के संविधान की सबसे बुरी बात यह है कि कुछ भी भारतीय नहीं है। मनुस्मृति वह धर्म ग्रंथ है जो हमारे हिंदू राष्ट्र के लिए वेदों के बाद सबसे अधिक पूजनीय है और जिससे हमारा प्राचीन काल हमारी संस्कृति, रीति रिवाज विचार और व्यवहार का आधार बना है। इस पुस्तक ने सदियों से हमारे राष्ट्र की आध्यात्मिक और दैवीय यात्रा को संहिताबद्ध किया है। आज मनुस्मृति ही कानून है। ये सावरकर के शब्द हैं।

‘यूपी में संविधान नहीं…’

राहुल गांधी ने कहा कि हाथरस में चार साल पहले एक दलित युवती का बलात्कार हुआ . अपराधी बाहर घूम रहे हैं जबकि पीड़ित परिवार कैद का जीवन जी रहे हैं। ये संविधान में कहां लिखा है? यूपी में संविधान नहीं मनु स्मृति लागू है, जब आप अडानी को धारावी बेचते हैं तो धारावी के लोगों का अंगूठा काटते हैं, जब आप अडानी की मदद करते हैं तो देश के लोगों का अंगूठा काटते हैं. लैटरल एंट्री के जरिए आप पिछड़े दलितों का अंगूठा काटते हैं।

उन्होंने कहा कि अग्निवीर और पेपर लीक से युवाओं का अंगूठा काटते हैं, जब आप संविधान को बचाने की बात करते हैं तो आप अपने नेता सावरकर का मजाक बना रहे हैं। जैसे द्रोणाचार्य ने एकलव्य का अंगूठा काटा वैसे ही आप हिंदुस्तान के लोगों का युवाओं का अंगूठा काट रहे हैं।

Maharashtra : महाराष्ट्र की नई कैबिनेट का रास्ता हुआ साफ, ये होगा मंत्रिमंडल के गठन का फॉर्मूला

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button