Other Statesक्राइमबड़ी ख़बरमनोरंजन

अल्लू अर्जुन को पुलिस ने संध्या थिएटर मामले में किया गिरफ्तार

Allu Arjun Arrested: हैदराबाद के संध्या थिएटर मामले में ‘पुष्पा 2’ के एक्टर और साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन पर बड़ी कार्रवाई की गई है। जिसके तहत उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

आपको बता दें कि 4 दुसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ मच गई थी। इस भगदड़ में 35 साल की एक महिला की मौत हो गई थी। साथ ही कई लोग घायल भी हुए थे। पुलिस ने इस मामले के चलते अल्लू अर्जुन और थिएटर प्रबंधन पर मामला दर्ज किया था। पुलिस ने थिएटर मालिक समेत तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार भी किया था।

‘पुष्पा-2’ फिल्म का प्रमोशन करने संध्या थिएटर पहुंचे अल्लू अर्जुन को देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। अल्लू अर्जुन ने पीड़ित परिवार के प्रति दुख जताते हुए परिवार को आर्थिक मदद और इलाज का वादा किया था। साथ ही परिवार को 25 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान भी किया था।

अल्लू अर्जुन की पॉपुलैरिटी

4 दुसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में अल्लू अर्जुन के आते ही उन्हें देखने के लिए अचानक से लोगों की भीड़ दौड़ पड़ी। इस भगदड़ में एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई थी, जिसे उपचार के लिए तत्काल रूप से अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

अल्लू अर्जुन और फिल्म ‘पुष्पा-2’ की पॉपुलैरिटी इतनी ज्यादा है कि लोग अल्लू अर्जुन की एक झलक देखने के लिए आतुर रहते हैं। अल्लू अर्जुन को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि इस तरह से प्रमोशन के लिए जाने से लोगों की बेकाबू भीड़ उमड़ पड़ेगी और ऐसा हादसा हो जाएगा।

https://twitter.com/ANI/status/1867471906506780701

यह भी पढ़ें : संसद हमले के 23 साल: पीएम नरेंद्र मोदी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button