Parliament : सत्ता पक्ष ने जॉर्ज सोरोस के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, हुआ खूब हंगामा, लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

Share

Parliament : संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। ऐसे में संसद में आज भी जमकर हंगामा हुआ। पहले विपक्ष अडानी मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहा था और इस कारण संसद स्थगित हो रहा था, लेकिन अब सत्ता पक्ष अडानी का काट ले आई। सत्ता पक्ष ने जॉर्ज सोरोस के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा। जिसके सदन में खूब हंगामा हुआ। पहले तो राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई, फिर लोकसभा की भी कार्यवाही स्थगित हो गई।

विपक्ष का आरोप : संसद चलने नहीं दे रही सरकार

प्रियंका गांधी ने कहा कि सदन नहीं चल रहा है, और सरकार जानबुझकर सदन को चला नहीं रही है या फिर वे सदन चलाने के काबिल नहीं हैं। हमारे प्रदर्शन 10 : 30 से 11 बजे तक होता है जैसे ही सदन शुरू होता है हम काम करने के लिए अंदर चले जाते हैं लेकिन काम हो नहीं रहा। हम जैसे ही बैठते हैं, ये कुछ शुरू कर देते हैं और फिर सदन चल ही नहीं पता। मुझे लगता है कि यह इनकी रणनीति है। वे बहस नहीं करना चाहते, वे अडानी पर चर्चा करने से डरते हैं क्योंकि सारी बातें सामने आ जाएंगी। प्रधानमंत्री सदन में आते नहीं है।

सांसद शशि थरुर ने कहा कि यह स्पष्ट है कि भाजपा को सदन चलाने की कोई इच्छा नहीं है, वे ही हैं जिन्होंने व्यवधान डाला, यह विपक्ष नहीं है जिसने सदन को बाधित किया और स्पीकर उन्हें (भाजपा) उपकृत कर रहे हैं। यह सिर्फ हमारा समय और करदाताओं का पैसा बर्बाद करना है।

सत्ता पक्ष ने जॉर्स सोरोज का उठाया मुद्दा

निशिकांत दुबे ने कहा कि वे(विपक्ष) पहले मेरे प्रश्नों का जवाब दें, लोकतंत्र में मेरी आवाज दबाई जा रही है, विपक्षी मेरी बात का जवाब नहीं दे रहे हैं। वे पहले मेरे 10 प्रश्नों को सुन लें फिर तय करें कि क्या करना है। इनमें(कांग्रेस) बात करने की हिम्मत नहीं है, विदेशी ताकतों के साथ मिलकर कांग्रेस देश को तोड़ती रही है। अंग्रेजों के साथ मिलकर भारत और पाकिस्तान बना दिया।

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि हम तो चर्चा करना चाहते हैं। हमें ऐसे ही करना होता तो हम बिल पारित कर देते। हम बिल पारित इसलिए नहीं कर रहे हैं क्योंकि उसपर चर्चा होनी चाहिए। हम बार-बार निवेदन भी कर रहे हैं।

क्या है मामला

अभी का सोरोस मुद्दा नहीं है। निशिकांत दुबे ने इस मामले में लोकसभा में कांग्रेस से सवाल पूछे थे। आरोप क्या लग रहे हैं। भाजपा का कहना है कि सोनिया उस फाउंडेशन से जुड़ी हैं, जिस फाउंडेशन को जॉर्ज सोरोस फंडिंग करते हैं। इसके साथ ही निशिकांत दुबे ने मुद्दा उठाया था। उनका कहना है कि राहुल गांधी अदणी मुद्दे को उठा रहे हैं, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को कमजोर करना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने की उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी, जानें किसे दिया टिकट ?

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप