
Syria Civil War : बशर अल असद के शासन का अंत हो गया है। सीरिया में विद्रोहियों का कब्जा हो गया है। इसी कड़ी में भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट जारी किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम सभी दलों के सीरिया की एकता, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के संरक्षण के लिए काम करने की जरूरत पर जोर देते हैं।
भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम सीरिया में जारी घटनाक्रमों पर नजर रख रहे है। हम जारी घटनाक्रम की पृष्ठभूमि में सीरिया के हालात पर करीब से नजर रख रहे हैं। हम सभी दलों के सीरिया की एकता, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के संरक्षण के लिए काम करने की जरूरत पर जोर देते हैं। हम सीरियाई समाज के सभी वर्गों के हितों और आकांक्षाओं का सम्मान करते हुए सीरिया के नेतृत्व में शांतिपूर्ण एवं समावेशी राजनीतिक प्रक्रिया की वकालत करते हैं। दमिश्क में मौजूद एंबेसी, भारतीय समुदाय की रक्षा और सुरक्षा के लिए उनके साथ संपर्क में है।
यह है मामला
जानकारी के लिए बता दें कि बशर अल असद का शासन का अंत हो गया है। विद्रोहियों ने सीरिया पर कब्जा कर लिया है। इस सत्ता का आज अंत जरूर हुआ है। इसके तार 2011 से जुड़ते हैं। विद्रोह हो रहा था। उस समय बशर अल असद ने गोलियां चलवां दीं। जिसके बाद सीरिया की सरकार के खिलाफ विद्रोही गुट बन गए। जो बशर अल असद को सत्ता से हटाना चाहते थे। एक दूसरी वजह भी है। यह विद्रोही गुट सुन्नी मुसलमानों का है। दरअसल, सुन्नी मुसलमानों की आबादी ज्यादी है। जिस वजह से भी सीरिया में बशर अल असद के खिलाफ विद्रोह हुआ।
यह भी पढ़ें : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने की उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी, जानें किसे दिया टिकट ?
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









