UP NEWS : संभल में बवाल, हुआ पथराव और… आगजनी, तीन की मौत

UP NEWS : यूपी के संभल में जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान बवाल और आगजनी हुई। तीन लोगों की मौत हो गई है। इसकी पुष्टी हो गई है। संभल पर जानकारी देते हुए मंडल आयुक्त अनंजय कुमार ने बताया कि कुछ लोग एकत्रित होकर जामा मस्जिद के बाहर नारेबाजी करने लगे। वहां पुलिस की पर्याप्त सुरक्षा मौजूद थी हालांकि कुछ समय बाद वे पथराव करने लगे।
जानकारी के लिए बता दें कि रविवार को एडवोकेट कमिश्नर की टीम जामा मस्जिद सर्वे के लिए पहुंची तो भीड़ एकत्र हो गई। भीड़ ने पथराव करना शुरू कर दिया। हालात पूरी तरह से बेकाबू हो गए। तनाव फैल गया है। इसके बाद मुरादाबाद के डीआईजी मुनिराज, बरेली जोन के एडीजी रमित शर्मा को भेजा गया है, वहीं पीएसी की टीमों को भी तैनात किया गया है।
घटना पर अनंजय कुमार सिंह ने दी जानकारी
संभल पत्थरबाजी की घटना पर मंडल आयुक्त अनंजय कुमार सिंह ने बताया, “आज कोर्ट के आदेश से 7 बजे से 11 बजे तक सर्वे किया जाना था। शांतिपूर्ण तरीके से सर्वे चल रहा था। इसी दौरान कुछ लोग एकत्रित होकर जामा मस्जिद के बाहर नारेबाजी करने लगे। वहां पुलिस की पर्याप्त सुरक्षा मौजूद थी हालांकि कुछ समय बाद वे पथराव करने लगे।
उन्होंने कहा कि पहचान की जा रही है कि इसमें कौन लोग शामिल थे। घटना में हमारे जवान भी घायल हुए हैं। पुलिस ने बल प्रयोग करके भीड़ को तितर-बितर किया। सर्वे की टीम अपना काम करके रवाना हो चुकी है… फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है और सब कुछ ठीक चल रहा है।
यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र का नया CM कौन, फडणवीस, शिंदे या नया चेहरा?
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप