
IND vs AUS : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज हो रही है। भारत के लिए यह सीरीज महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अब इस मैच पर आते हैं। पहला मैच पर्थ में खेला जा रहा है। भारत ने अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी। ऑस्ट्रेलिया को 534 रन का लक्ष्य दिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया बैटिंग करने आई। बुमराह ने मैकस्वीनी का विकेट झटका। पैट कमिंस सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गए। मार्नस लाबुशेन को भी पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। अब तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। उस्मान ख्वाजा तीन रन बनाकर क्रीज पर हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि भारत ने अपनी दूसरी पारी में शानदार प्रदर्शन किया है। भारत ने छह विकेट पर 487 रन का स्कोर बनाया है। विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने शतक जड़ा है। उनका शतक पूरा होते ही भारत ने अपनी पारी को घोषित की। विराट ने लियोन की गेंद पर चौका मारा और अपना शतक पूरा किया। विराट कोहली का ऑस्ट्रेलिया में सातवां शतक है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 534 रन का लक्ष्य दिया है।
यशस्वी जायसवाल ने भी जड़ा शतक
जानकारी के लिए बता दें कि यशस्वी जायसवाल ने भी शतक जड़ा है। उन्होंने 161 रन बनाए हैं। के एल राहुल ने भी 77 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल की बात करें तो 25 रन का योगदान दिया है। वॉशिंगटन सुंदर ने 29 रन बनाए। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल सस्ते में आउट हो गए। बता दें कि विराट और नीतीश ने तेज पारी खेली है। अब ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग चल रही है। नाथन मैकस्वीनी बिना खाता खोले आउट हो गए। बुमराह ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया है।
यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र का नया CM कौन, फडणवीस, शिंदे या नया चेहरा?
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप