
Maharashtra Election Result Live : रुझानों में महायुति 228 पर है, एमवीए 53 सीटों पर है। देवेन्द्र फड़नवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम की सीट से जीत हासिल की है। एकनाथ शिंदे ने कोपरीपचपखड़ी की सीट से जीते हैं। नजीब मुल्ला मुंब्रा – कालवा की सीट से जीते हैं। नवाब मलिक ने मानखुर्द शिवाजी नगर से जीत हासिल की।
अजित अनंतराव पवार बारामती की सीट से जीते हैं। चव्हाण पृथ्वीराज दाजीसाहब कराड दक्षिण की सीट से जीत हासिल की। वर्ली की सीट से मिलिंद मुरली देवड़ा पीछे चल रहे हैं। आदित्य उद्धव ठाकरे वर्ली की सीट से आगे हैं। छगन भुजबल येवला की सीट से आगे चल रहे हैं। नतीजों पर रामदास अठावले ने कहा कि उत्तर जनता ने उन्हें दे दिया है। यह हमारी बहुत बड़ी विजय है और महाराष्ट्र की जनता का मैं आभार व्यक्त करता हूं।
महायुति बंपर जीत की ओर बढ़ रही है। महायुति 225 सीटों पर है। एमवीए 55 सीटों पर है। नतीजों पर दिंडोशी विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना प्रत्याशी संजय निरुपम ने कहा कि कांग्रेस, शिवसेना(UBT), शरद पवार की ओर से जो दुष्प्रचार किया गया था, वो पूरी तरह से फेल हो गया है। कांग्रेस और शिवसेना(UBT) वाले जो लगातार दुष्प्रचार कर रहे हैं। उसे उन्हें बंद करना चाहिए।
महायुति बंपर जीत की ओर बढ़ रही है। महायुति 222 सीटों पर है। एमवीए 53 सीटों पर है। नतीजों पर राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा, इससे पता चलता है कि लोगों ने पीएम मोदी पर अपना भरोसा जताया है। जहां तक मुख्यमंत्री का सवाल है, एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस, अजीत पवार और भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व मिलकर इसका फैसला करेगा।
अमित शाह ने शिंदे, अजित पवार और फडणवीस को फोन किया। महाराष्ट्र में बीजेपी की बंपर जीत के बाद फडणवीस ने पोस्ट में लिखा कि एक हैं तो सेफ हैं। मोदी हैं तो मुमकिन है। महायुति को बंपर बहुमत मिलता दिख रहा है। बीजेपी 220 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। रुझानों पर शिंदे ने कहा कि समाज के हर घटक ने वोट दिया है। सीएम पद पर मिलकर फैसला करेंगे। मैने पहले ही कहा था कि बड़ी जीत होगी।
महायुति राज्य की 288 सीटों में से 215 सीटों पर आगे चल रही है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और नागपुर दक्षिण-पश्चिम से भाजपा उम्मीदवार देवेंद्र फडणवीस अपने निर्वाचन क्षेत्र में 12,329 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं।
महाराष्ट्र में एनडीए को भारी बहुमत मिल रहा है। एनडीए 220 सीटों पर है। इंडिया गठबंधन 54 सीटों पर है। रुझानों पर सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि महाराष्ट्र के परिणाम हमारे विपरीत गए हैं और हम शायद महाराष्ट्र में और अच्छा कर सकते थे।
एनडीए 218 सीटों पर आगे है। इंडिया गठबंधन 58 सीटों है। रुझानों पर संजय राउत ने कहा कि यह महाराष्ट्र की जनता का फैसला नहीं हो सकता। हम जानते हैं कि महाराष्ट्र की जनता क्या चाहती है।
भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कभी EVM को बहाना बनाना तो कभी ‘बटेंगे तो कटेंगे’ को सांप्रदायिक बताना… महाराष्ट्र में आज पीएम मोदी के नेतृत्व में NDA की सरकार प्रचंड बहुमत से बनने जा रही है, जब कोई भी हारता है तो वो अपनी हार के लिए कोई न कोई बहाना बनाना शुरू कर देता है।
रुझानों में महायुति को बहुमत मिलने पर भाजपा कार्यालय में मिठाइयां लाई गईं। बता दें कि एनडीए 215 सीटों पर है। एनडीए को भारी बहुमत मिलता दिख रहा है। इंडिया गठबंधन 60 सीटों पर है।
रुझानों में महाराष्ट्र में एनडीए 196 पर बढ़त बनाए हुए है। इंडिया 76 सीटों पर है। रुझानों में शिंदे की शिवसेना 48 सीटों पर, एनसीपी की अजित पवार 31 सीटों पर, कांग्रेस 35 सीटों पर, शिवसेना उद्धव ठाकरे की 20 सीटों पर, शरद पवार की एनसीपी 10 सीटों पर, आगे चल रही है।
NDA 187 सीटों पर आगे है। इंडिया 87 सीटों पर है। इम्तियाज जलील आगे चल रहे हैं। रुझानों में महायुति बहुमत के करीब है। NDA 132 सीटों से आगे चल रही है। इंडिया 98 सीटों से आगे चल रही है। अजित पवार बारामती की सीट से आगे हैं। एनसीपी नेता छगन भुजबल भी सीट से पीछे चल रहे हैं। नानाभाऊ फाल्गुनराव पटोले साकोली से पीछे हैं।
महाराष्ट्र में 122 सीटों पर NDA आगे चल रही है। इंडिया 83 सीटों पर आगे है। देवेन्द्र गंगाधर फड़नवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम से आगे हैं। एकनाथ संभाजी शिंदे कोपरीपचपखड़ी सीट से आगे चल रहे हैं। दिंडोशी की सीट की बात करें तो संजय निरुपम आगे हैं। आदित्य उद्धव ठाकरे वर्ली की सीट से आगे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार चव्हाण पृथ्वीराज दाजीसाहब कराड दक्षिण की सीट से आगे हैं।
महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी और महायुति में कांटे की टक्कर है। महायुति 35 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं महाविकास अघाड़ी 62 सीटों पर आगे है।
वर्ली से आदित्य ठाकरे आगे चल रहे हैं। शुरुआती रुझानों में महायुति 50 के पार हो गई है। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। बारामती से अजित पवार आगे चल रहे हैं। शुरुआती रुझानों की बात करें तो महायुति 11 सीटों पर आगे चल रही है। महायुति 35 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। कुछ देर में रुझान आएंगे। दो गठबंधन आमने – सामने हैं। महायुति, जिसमें बीजेपी, शिंदे की शिवसेना, अजित पवार की एनसीपी है। महाविकास अघाड़ी, जिसमें कांग्रेस, उद्धव की शिवसेना, शरद पवार की एनसीपी शामिल है। आज नतीजों का दिन है।
ये भी पढ़ें : CM भगवंत मान ने राज्य में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप