Delhi NCRराष्ट्रीय

बोडोलैंड महोत्सव में बोले पीएम मोदी… मेरे लिए असम सहित पूरा नार्थ-ईस्ट भारत की अष्टलक्ष्मी

PM Modi in Delhi : दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोडोलैंड महोत्सव में शामिल हुए। दो दिवसीय बोडोलैंड महोत्सव शांति बनाए रखने और एक जीवंत बोडो समाज के निर्माण के लिए भाषा, साहित्य और संस्कृति पर एक मेगा कार्यक्रम है। महोत्सव का उद्देश्य स्वदेशी बोडो लोगों को एकीकृत करना है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि शांति समझौते के बाद बोडोलैंड ने विकास की नई लहर देखी है। आज जब मैं बोडो शांति समझौते के फायदे देखता हूं आपके जीवन में इसके प्रभाव देखता हूं तो मन को खुशी मिलती है। मेरे लिए असम सहित पूरा नार्थ-ईस्ट भारत की अष्टलक्ष्मी है।

कार्तिक पूर्णिमा और प्रकाश पर्व की भी दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज कार्तिक पूर्णिमा का पावन अवसर है। आज देव दीपावली मनाई जा रही है। मैं देशभर के लोगों को इस पर्व की शुभकामनाएं देता हूं। आज गुरु नानक देव जी का 555वां प्रकाश पर्व है। मैं पूरे देश को इसकी शुभकामनाएं देता हूं। आज पूरा देश जनजातीय गौरव दिवस भी मना रहा है. आज पहले बोडोलैंड महोत्सव का शुभारंभ भी हुआ है।

‘समझौते को अपने जीवन में आत्मसात किया।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, पिछले चार वर्षों में बोडोलैंड में हुई प्रकृति बहुत ही महत्वपूर्ण है। शांति समझौते के बाद बोडोलैंड ने विकास की नई लहर देखी है। आज जब मैं बोडो शांति समझौते के फायदे देखता हूं आपके जीवन में इसके प्रभाव देखता हूं तो मन को खुशी मिलती है।  बोडो शांति समझौते से न सिर्फ आपको फायदा हुआ है, बल्कि इससे कई और शांति समझौतों के लिए नए रास्ते खुले हैं। अगर यह कागजों पर ही रहता तो दूसरों को मुझ पर भरोसा नहीं होता। हालाँकि, आपने समझौते को अपने जीवन में आत्मसात किया।

‘अब विकास का सूरज पूर्वी भारत से उगेगा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मेरे लिए असम सहित पूरा नार्थ-ईस्ट भारत की अष्टलक्ष्मी है। अब विकास का सूरज पूर्वी भारत से उगेगा, जो विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा देगा। इसलिए हम पूर्वोत्तर में स्थायी शांति के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। पूर्वोत्तर के राज्यों के सीमा विवादों का सौहार्द के साथ समाधान खोज रहे हैं।

यह भी पढ़ें : बिहार के सिवान में जहरीली शराब पीने से एक की मौत, दो लोगों की आंखों की रौशनी गई

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button