Delhi NCR

दिल्ली के सराय काले खां चौक अब बिरसा मुंडा चौक के नाम से जाना जाएगा : मनोहर लाल खट्टर

Sarai Kale Khan Chowk: गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि दिल्ली के सराय काले खां चौक का नाम बदलकर बिरसा मुंडा चौक रखा गया है। जिसका एलान केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया है।

बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर सराय काले खां ISBT चौक का नाम बदलने के साथ ही चौक के पास बिरसा मुंडा की भव्य प्रतिमा का भी अनावरण किया गया

भगवान बिरसा मुंडा

आपको बता दें कि दिल्ली के सराय काले खां चौक को अब भगवान बिरसा मुंडा के नाम से जाना जाएगा। केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा, “मैं आज घोषणा कर रहा हूं कि सराय काले खान आईएसबीटी बस स्टैंड के बाहर बने चौक को अब भगवान बिरसा मुंडा के नाम से जाना जाएगा. इस प्रतिमा और उस चौक का नाम देखकर न केवल दिल्ली के नागरिक बल्कि अंतर्राष्ट्रीय बस स्टैंड पर आने वाले लोग भी निश्चित रूप से उनके जीवन से प्रेरणा लेंगे.”

लगान माफी आंदोलन

आज बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती है। झारखंड में धरती आबा बिरसा मुंडा को भगवान की तरह पूजे जाता है। उनकी जयंती को देश जनजाति गौरव दिवस के रूप में मना रहा है।

बिरसा मुंडा के जीवन की बात करें तो, 1934 में उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ लगान माफी के लिए आंदोलन शुरू किया था। 1895 में अंग्रेजी हुकूमल ने उन्हें गिरफ्तार कर हजारीबाग जेल में भेज दिया गया था। 1897 से 1900 के बीच अंग्रेजों और मुंडाओं के बीच कई युद्ध हुए।

यह भी पढ़ें : ओवैसी के बयान पर बोले फडणवीस, “मुस्लिम आरक्षण डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के सिद्धांतों के खिलाफ…”

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button