Trump call : डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन को किया फोन, यूक्रेन पर की बात

Share

Trump call : डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की। वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट में है कि इस पर कई लोग पुष्टि कर चुके हैं। हालांकि एक ने कहा कि ट्रंप ने फ्लोरिडा के रिसॉर्ट से फोन किया। इस बातचीत में अहम है कि ट्रंप ने यूक्रेन के युद्ध को लेकर बात की। ट्रंप ने पुतिन को युद्ध न बढ़ाने को कहा है। यूरोप में वाशिंगटन की महत्वपूर्ण सैन्य उपस्थिति की भी याद दिलाई।

पुतिन ने ट्रंप को बधाई दी। इसके बाद उन्होंने कहा कि रूसी राष्ट्रपति ने बात करने की इच्छा जताई है। साथ ही अमेरिका-रूस संबंधों को बहाल करने और यूक्रेन में युद्ध ख़त्म करने की दिशा में जोर दिया। रूस के राष्ट्रपति पुतिन से बात करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति के बीच भी बातचीत हुई है।

‘यूक्रेनी संकट को खत्म करने में मदद’

उन्होंने कहा कि रूस के साथ संबंधों को बहाल करने की इच्छा के बारे में, यूक्रेनी संकट को खत्म करने में मदद करने के लिए, मेरी राय में, कम से कम ध्यान देने योग्य है, कहा कि वह इस बात से प्रभावित हैं कि जुलाई में हत्या के प्रयास के बाद ट्रम्प ने खुद को कैसे संभाला।

एक कार्यक्रम में..

पुतिन ने कहा था कि यह मत सोचिए कि ट्रम्प के साथ बातचीत करना गलत है. अगर दुनिया के कुछ नेता संपर्क बहाल करना चाहते हैं, मैं इसके खिलाफ नहीं हूं. हम ट्रंप से बात करने के लिए तैयार हैं।

आपको बता दें कि ट्रंप ने रूस को फोन किया है। इस बारे में वॉशिंगटन पोस्ट में छपा है। इस बारे में दोनों तरफ से कन्फर्म नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें : गुरप्रीत सिंह हरी नौ हत्याकांड : पंजाब पुलिस ने किया दो शूटर्स को गिरफ्तार, चार अन्य हत्याओं की भी बना रहे थे योजना

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप