Jammu – Kashmir : अब्दुल रहीम राथर चुने गए जम्मू – कश्मीर विधानसभा के अध्यक्ष, जानें कौन हैं ?

Share

Jammu – Kashmir : जम्मू – कश्मीर में विधानसभा का पहला सत्र शुरू हुआ। अब्दुल रहीम राथर को अध्यक्ष चुन लिया गया है। इनके बारे में बता दें कि यह चरार-ए-शरीफ सीट से सात बार के विधायक हैं। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर विधानसभा के पहले अध्यक्ष बने हैं। 2002 से 2008 की बता करें तो विपक्ष के नेता भी रह चुके हैं। इसके साथ ही वह पहले भी अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि अब्दुल रहीम राथर सात बार विधायक रह चुके हैं। 1977 से वह लगातार विधायक रहे हैं।  बडगाम जिले के चार-ए-शरीफ सीट से जीते हैं। लेकिन 2014 की बात करें तो गुलाम नबी लोन से वह चुनाव हार गए थे। गुलाम नबी लोन पीडीपी उम्मीदवार थे। इसके बाद चुनाव नहीं हुए। 2024 की बता करें तो अब्दुल रहीम राथर ने गुलाम नबी लोन को हारा दिया। एक बार फिर वापसी की।

6 साल बाद विधानसभा का सत्र शुरू

आपको बता दें कि अब्दुल रहीम राथर वित्त मंत्री के रूप में भी काम कर चुके हैं। वह नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने कई बड़ी जिम्मेदारियां संभाली हैं। दरअसल 6 साल बाद विधानसभा का सत्र शुरू हुआ है। इससे पहले 2018 में सत्र लगा था। इस सत्र के लिए कड़ी सुरक्षा की गई है। नियम के मुताबिक, उराज्यपाल अभिभाषण देंगे। नेशनल कॉन्फ्रेंस के पास पर्याप्त संख्या है। उनकी तरफ से उम्मीदवार तय था। अब्दुल रहीम राथर अध्यक्ष चुने गए हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि इसके साथ ही डिप्टी अध्यक्ष की बात करें तो (BJP) ने नरेंद्र सिंह रैना को उपाध्यक्ष बनाया है। वहीं विपक्ष के नेता पर आते हैं। विपक्ष के नेता के लिए सुनील शर्मा को चुना है।

Punjab : कृषि विभाग ने 21,958 सी.आर.एम. मशीनों को दी मंजूरी, किसानों ने खरीदीं 14 हजार से अधिक सी.आर.एम. मशीनें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप