Wayanad : ऐसी ताकतें हैं, जो भारत के संविधान को नष्ट करने की कोशिश कर रही हैं : राहुल गांधी

Share

Wayanad : वायनाड में लोकसभा उपचुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। इसी कड़ी में प्रियंका गांधी वायनाड सीट से उम्मीदवार हैं। ऐसे में राहुल गांधी प्रियंका गांधी के लिए प्रचार किया। उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया। राहुल गांधी ने कहा कि वह उन लोगों के बीच की लड़ाई है जो संविधान की रक्षा करना चाहते हैं और जो संविधान को नष्ट करना चाहते हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि आधिकारिक तौर पर आपको संसद का नया सदस्य मिलेगा लेकिन वायनाड देश का एकमात्र ऐसा निर्वाचन क्षेत्र होगा जिसमें दो संसद सदस्य होंगे। इसलिए हर दूसरे निर्वाचन क्षेत्र से संसद में जाने का एक दरवाज़ा है लेकिन आपके(जनता) पास संसद में जाने के लिए दो दरवाज़े होंगे लेकिन सच्चाई यह है कि हम एक राजनीतिक लड़ाई लड़ रहे हैं और इसलिए

राहुल गांधी ने कहा कि मुझे देश की राजनीति के बारे में बोलना है और देश में जो मुख्य लड़ाई चल रही है, और यह कुछ ऐसा है जिसे युवाओं को समझना चाहिए, वह उन लोगों के बीच की लड़ाई है जो संविधान की रक्षा करना चाहते हैं और जो संविधान को नष्ट करना चाहते हैं। संविधान सभी भारतीय नागरिकों का रक्षक है।

‘इस बात की परवाह नहीं करता…’

उन्होंने कहा कि संविधान इस बात की परवाह नहीं करता कि आप किस राज्य से आते हैं, इस बात की परवाह नहीं करता कि आप पुरुष हैं या महिला। इस बात की परवाह नहीं करता कि आप किस धर्म से हैं, यह हर एक व्यक्ति का सम्मान करता है और ऐसी ताकतें हैं जो भारत के संविधान को नष्ट करने की कोशिश कर रही हैं। वे भारत को धर्म, भाषा और विभिन्न राज्यों के बीच बांटना चाहते हैं और हम उन्हें ऐसा करने की कभी इजाज़त नहीं देंगे।

यह भी पढ़ें : Kaun Banega Crorepati: अमिताभ बच्चन करते हैं लोगों की गुपचुप तरीके से मदद

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप