Other Statesबड़ी ख़बर

Cyclone Dana : आ रहा चक्रवाती तूफान दाना, बंगाल और ओडिशा में अलर्ट

Cyclone Dana : बंगाल और ओडिशा की तरफ चक्रवाती तूफान बढ़ रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। एनडीआरफ की टीम भी अलर्ट पर है। इसी पर मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि 100 से 120 की हवा की गति के साथ एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में पुरी और सागर द्वीप के बीच ओडिशा, पश्चिम बंगाल तट को पार करेगा।

मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि आज 24 अक्टूबर की रात से कल 25 अक्टूबर की दोपहर तक 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चक्रवात दाना उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और 100 से 120 की हवा की गति के साथ एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में पुरी और सागर द्वीप के बीच ओडिशा, पश्चिम बंगाल तट को पार करेगा. इसके प्रभाव से वर्षा की तीव्रता भी बढ़ जाएगी।

जानकारी के लिए बता दें कि ओडिशा और बंगाल में चक्रवाती तूफान आने वाला है। इस चक्रवाती तूफान का नाम दाना रखा गया है। यह तूफान तट से टकराएगा। रफ्तार की बात करें तो 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटा से हवाएं चल सकती हैं। ओडिशा और बंगाल में अलर्ट पर है।

कई उड़ानें रद्द

आपको बता दें कि एनडीआर की टीमों को अलर्ट पर कर दिया गया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। चक्रवात को देखते हुए कोलकाता एयरपोर्ट में उड़ानें भी रद्द कर दी गई हैं। इसमें 200 से ज्यादा टीमें शामिल हैं। चक्रवात 120 किलोमीटर की रफ्तार से आ रहा है। इसी को देखते हुए लोगों को राहत शिवरों में भेजा जा रहा है। बता दें कि ओडिशा के 14 शहरों में अलर्ट है। इसके साथ ही बंगाल के राज्यपाल आनंद बोस ने अपील की।

Punjab : रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने की बैठक, जागरूकता को बताया प्रभावी तरीका

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button