UP NEWS : अखिलेश यादव का ऐलान… यूपी की सभी 9 सीटों पर सपा के सिंबल पर उतारेंगे उम्मीदवार

Share

UP NEWS : यूपी में 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होनें हैं। अखिलेश यादव ने रात में एक्स पर पोस्ट किया और उन्होंने बड़ा ऐलान कर दिया। सपा ने सभी 9 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एक बड़ी जीत के लिए एकजुट होकर, कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी है।

अखिलेश यादव ने कहा कि बात सीट की नहीं जीत की है’ इस रणनीति के तहत ‘इंडिया गठबंधन’ के संयुक्त प्रत्याशी सभी 9 सीटों पर समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह ‘साइकिल’ के निशान पर चुनाव लड़ेंगे. कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एक बड़ी जीत के लिए एकजुट होकर, कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी है. इंडिया गठबंधन जीत का एक नया अध्याय लिखने जा रहा है. कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के साथ आने से समाजवादी पार्टी की शक्ति कई गुना बढ़ गयी है।

‘PDA का मान – सम्मान बचाने का चुनाव है’

उन्होंने कहा कि इस अभूतपूर्व सहयोग और समर्थन से सभी 9 विधानसभा सीटों पर इंडिया गंठबंधन का एक – एक कार्यकर्ता जीत का संकल्प लेकर नयी ऊर्जा से भर गया है। ये देश का संविधान, सौहार्द और PDA का मान – सम्मान बचाने का चुनाव है। इसीलिए हमारी सबसे अपील है। एक भी वोट न घटने पाए, एक भी वोट न बंटने पाए। ये एकता और एकजुटता आज भी नया इतिहास लिखेगी।

जानकारी के लिए बता दें यूपी की सीटों पर उपचुनाव होने हैं। 20 नवंबर को वोटिंग होगी। 23 नवंबर को मतगणना होगी।

यह भी पढे़ं : हरियाणा सरकार ने दिया सरकारी कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप