Uttar Pradeshबड़ी ख़बर

UP NEWS : अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा – ‘प्रदेश में कानून व्यवस्था…’

UP NEWS : अखिलेश यादव लगातार भाजपा को घेर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के मामले में प्रदेश में कानून व्यवस्था जीरो है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुलिस दबाव में काम कर रही है। भाजपा ने पुलिस पर हथकड़ी लगा दी है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने बहराइच में दंगा करवाया है। ये लोग उपचुनाव में हार से डर गए हैं और अपनी नाकामी छिपाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस भाजपा के दबाव में है। यूपी में फेक एनकाउंटर हो रहे हैं। सुल्तानपुर में मंगेश यादव का एनकाउंटर किया और जब सवाल उठने लगे तो एक ठाकुर का एनकाउंटर कर दिया। एक यादव की हत्या के बाद बैलेंस करने के लिए एक ठाकुर की हत्या कर दी। जनता जब तक भाजपा को नहीं हटाएगी न्याय नहीं मिलेगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन एकजुट है। उपचुनाव मिलकर लड़ेंगे। भाजपा कितना भी जोर लगा ले लेकिन पीडीए एकजुट रहेगा। उन्होंने एक साल में यूपी में गरीबी दूर करने के भाजपा के दावे पर कहा कि एक साल में तो सरकार ही चली जाएगी। अंबेडकरनगर के जिलाधिकारी भाजपा के जिला अध्यक्ष की तरह काम कर रहे हैं, जो अधिकारी गड़बड़ करेंगे हम उनकी शिकायत चुनाव आयोग में करेंगे और जगह-जगह उनके पोस्टर लगा देंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं, जिनसे भाजपा मुंह दिखाने के लायक नहीं रही है। भाजपा के जो थोड़े बहुत समर्थक और वोटर बचे हैं, भाजपा का यह षड्यंत्रकारी और हिंसक रूप देखकर वे भी शर्मिंदा हैं। भाजपा के विधायक ही भाजपाइयों पर साज़िश करने की शिकायत दर्ज करा रहे हैं और दंगाई छुपे कैमरे के सामने सच उगल रहे हैं। सच तो यह है कि बीजेपी अपने ही लोगों के खिलाफ साजिश रच रही है।

UP News: एनकाउंटर को लेकर यूपी सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button