Bihar : डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर सीएम नीतीश कुमार ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Share

Bihar : बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर राजकीय समारोह का आयोजन हुआ। पटना में मुख्य सचिवालय के प्रांगण में डॉ. श्रीकृष्ण सिंह जी की प्रतिमा स्थल के निकट की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्हें श्रद्धांजलि दी।

आपको बता दें कि इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री महेश्वर हजारी, लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, सांसद संजय कमार झा, विधायक अनिल कुमार, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ मौजूद थे।

बिहार गीत एवं देशभक्ति गीत

जानकारी के लिए बता दें कि अन्य सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी बिहार केसरी स्व. डॉ. श्रीकृष्ण सिंह जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन-कीर्तन, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

खालिस्तानी आतंकवादी पन्नू ने दी भारत को धमकी, इंटरनेशनल यात्रियों को भारत की यात्रा करने से किया मना

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप