Uttar Pradeshराजनीति

कांग्रेस का बड़ा फैसला, यूपी की 9 सीटों पर उतरेंगे सपा के उम्मीदवार!

UP By-Election 2024: उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने लड़ने से साफ इनकार कर दिया है। यह फैसला समाजवादी पार्टी से गठबंधन के तहत लिया गया है। यूपी की दोनों सीटों पर समाजवादी पार्टी ही चुनाव लड़ सकती है। कांग्रेस के इस फैसले को महाराष्ट्र चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यूपी की दोनों गाजियाबाद और अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट पर कांग्रेस की जीत की संभावना बेहद कम है, जिसके चलते यह बड़ा फैसला लिया गया है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस के इस फैसला के पीछे वजह महाराष्ट्र में सपा के साथ स्कोर सेटल करना है।

आपको बता दें कि गठबंधन में सपा को मिली इन सीटों पर कांग्रेस को कई दशकों से जीत नहीं मिली सकी है। हालांकि, इन दोनों सीटों पर कांग्रेस समाजवादी पार्टी का साथ देगी। समाजवादी पार्टी को कांग्रेस ने चुनाव न लड़ने की जानकारी दी है। मुरादाबाद की कुंदरकी को छोड़ सपा सभी छह सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार चुकी है।

यूपी विधानसभा उपचुनाव की 9 सीट

उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में अंबेडकरनगर की कटेहरी, मैनपुरी की करहल, कानपुर की सीसामऊ, प्रयागराज की फूलपुर, मुजफ्फरनग की मीरापुर, मुरादाबाद की कुंदरकी, अलीगढ़ की खैर, मिर्जापुर की मझवां और गाजियाबाद सीट शामिल हैं। कांग्रेस के यूपी के गाजियाबाद और खैर की सीटों पर महिला उम्मीदवार के उतारने की खबर थी। जिसके अनुसार खैर विधानसभा से डॉ. चारु केन और गाजियाबाद से डॉली शर्मा मैदान में उतर सकती थी।

13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में सपा पहले सात सीटों पर चुनाव लड़ने वाली थी। लेकिन, कांग्रेस के इस फैसले के बाद अब सपा सभी 9 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।

यह भी पढ़ें : खालिस्तानी आतंकवादी पन्नू ने दी भारत को धमकी, इंटरनेशनल यात्रियों को भारत की यात्रा करने से किया मना

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button