Punjab

राज्य में भाईचारे को मजबूत करने के लिए नेक राह पर चलें, CM भगवंत मान की जनता से अपील

Punjab News : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरे के त्योहार पर लोगों से प्रदेश से सामाजिक बुराइयों को मिटाने और सत्य के मार्ग पर चलने की अपील की।

यहां दशहरा ग्राउंड में जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दशहरे का त्योहार हमें विनम्र रहने, अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने और नफरत से दूर रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि यही तीन कारण सबसे बुद्धिमान राजा रावण के पतन का कारण बने। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह त्योहार हमें भाईचारे को बनाए रखने का संदेश भी देता है। उन्होंने लोगों से प्रदेश की प्राचीन गरिमा को पुनः स्थापित करने के लिए सामाजिक बुराइयों को जड़ से समाप्त करने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक यह त्योहार हमें हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की याद दिलाता है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि हमारे देश में इस त्योहार को मनाने की सदियों पुरानी परंपरा है, जो समाज में सद्भावना, शांति और भाईचारे को बढ़ावा देने के साथ-साथ समानता और सद्भावना वाले समाज के निर्माण के लिए आदर्श जीवन जीने का मार्ग दिखाती है। उन्होंने लोगों से यह खुशी भरा त्योहार प्रदेश में शांति, सद्भाव और भाईचारे को प्रोत्साहित करने के लिए एकजुट होकर मनाने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें इस त्योहार को जाति, नस्ल और रंग-भेद से ऊपर उठकर पूरे धार्मिक उत्साह के साथ मनाना चाहिए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह त्योहार हमें एकता और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि इस दिन हमें सभी सामाजिक बुराइयों से छुटकारा पाकर अपने राज्य को देश का अग्रणी बनाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि दशहरे का असली महत्व प्रेम और धर्मनिरपेक्षता के साथ अन्याय, बुराई और अहंकार के खिलाफ लड़ने में है।

ये भी पढ़ें: संजू के तूफानी शतक, कप्तान सूर्या की शानदार पारी के दम भारतीय टीम ने बनाया टी20 का सबसे बड़ा स्कोर  

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button