
मेष राशि : आप आज के दिन ऊर्जा से भरे रहेंगे। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आपके विवेक से आपके सभी काम असानी से पूरे होंगे। अपनी ऊर्जा को सही जगह लगाएं।
वृषभ राशि : आपका आज का दिन समस्याओं से भरा रहने वाला है। किसी बात को लेकर आपकी लोगों से खटपट हो सकती है। किसी से भी कोई बात साझा न करें। आपको अपरिचित लोगों से दूरी बना कर रखनी होगी। आप अपने खर्चों पर ध्यान दें।
मिथुन राशि : आपका आज का दिन अच्छे परिणाम लेकर आने वाला है। आपके मनचाहे खर्च करने की वजह से आप परेशान रह सकते हैं। अधिक काम होने के कारण आप परेशान रहेंगे। आपकी साख और संबंधों में वृद्धि होगी।
कर्क राशि : आपका आज का दिन आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है। महिला मित्रों से आपको सावधान रहना होगा। आप कहीं घूमने जा सकते हैं। आप अपने खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। यदि आपका धन कहीं फंसा हुआ है, तो वापस मिल सकता है।
सिंह राशि : आपका आज का दिन मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। दोस्तों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। आपके परिवार में कोई कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
कन्या राशि : आपका आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपको अपने सहयोगी से कोई भई बात सोच समझ कर साझा करनी है। यदि आपकी कोई इच्छा पूरी नहीं हो रही है, तो अब हो सकती है।
तुला राशि : आपका आज का दिन काम पर ध्यान देने वाला रहेगा। परिवार के स्दस्यों को किसी धार्मिक जगह ले जा सकते हैं। आपको अपने कामों की योजना बना कर चलना होगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको अपने मित्रों से सावधान रहने की जरूरत है।
वृच्श्रिक राशि : आपका आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। जीवनसाथी के करियर में आ रही बाधा दूर होगी। माता-पिता के आशिर्वाद से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। आपके मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
धनु राशि : आपका आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। किसी नए काम के प्रति आपकी रूचि जागृत हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन मिलने से किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आपका पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।
मकर राशि : आपका आज का दिन सुखों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके कामों में आ रही समस्या दूर होगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिल सकता है। आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है।
कुंभ राशि : आपका आज का दिन दिक्कत वाला रह सकता है। यदि किसी बात को लेकर अनबन हो री है, तो पिता जी से बात कर सकते हैं। कोई पुराना लेनदेन आपको परेशान कर सकता है। आपको किसी को भी कोई सलाह नहीं देनी है, नहीं तो पछतावा होगा।
मीन राशि : आपकता आज का दिन फतदायक रहने वाला है। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। घर में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। आपको बिजनेस में अच्छा लाभ मिल सकता है। आपके मन में नई हलचल रहने वाली है।
यह भी पढ़ें : Kolkata : जूनियर डॉक्टरों की भूख हड़ताल पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने सीएम ममता बनर्जी को लिखा पत्र
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप