Jammu – Kashmir : आतंकियों ने दो जवानों का किया अपहरण, एक जवान सुरक्षित निकला, दूसरे जवान का मिला शव

Share

Jammu – Kashmir : आतंकियों ने दो जवानों को अगवा कर लिया था। इसमें एक जवान आतंकियों के चंगुल से निकलने में कामयाब हो गया। बताया जा रहा था कि दूसरे जवान को आतंकियों ने बंधक बनाया है। अब दूसरे जवान का शव मिला है। अनंतनाग के जंगल से जवान का शव मिला। शरीर पर गोलियों के निशान हैं। जवान की पहचान हो गई है, जवान टेरिटोरियल आर्मी से हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि आतंकियों ने जवान का अपहरण किया। जवान टेरिटोरियल आर्मी से हैं, एक अन्य जवान का पता चल गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि आतंकियों ने उस जवान को बंधक बनाया हुआ था। अब जवान का शव मिला है। बता दें कि अनंतनाग के कोनरनाग में ज्वॉइंट एंटी टेरर ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इस दौरान आतंकियों ने दो जवानों को अगवा कर लिया। 2020 की बात करें तो कश्मीर में टेरिटोरियल आर्मी का अपहरण हुआ था। इसके बाद परिवार को कपड़े मिले थे। वह अपने घर के पास कसे लापता हुए थे।

सेना ने दी थी जानकारी

भारतीय सेना के श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने सोशल मीडिया पोस्ट किया था। उन्होंने कहा कि सेना और जम्मू – कश्मीर पुलिस ने कोरनाग में अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर आठ अक्टूबर को संयुक्त आतंकवाद रोधी ऑपरेशन शुरू किया था। यह ऑपरेशन रातभर चला, सेना का एक जवान लापता हो गया। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया हुआ है।

चुनाव के नतीजे आने के बाद PM मोदी ने JKNC को दी बधाई, हरियाणा की जनता का जताया आभार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप