Other Statesबड़ी ख़बर

Anurag Thakur : ‘वीर सावरकर का अपमान …’,कर्नाटक के मंत्री दिनेश गुंडू राव के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

Anurag Thakur : कर्नाटक सरकार के स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण मंत्री दिनेश गुंडू राव ने सावरकर को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि वीर सावरकर ब्राह्मण थे लेकिन गोमांस खाते थे। इसी पर ही बीजेपी कांग्रेस पर निशाना साध रही है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि वीर सावरकर का अपमान हिन्दुस्तान नहीं सहेगा। कांग्रेस के लोगों ने केवल सत्ता का सुख भोगा है। आज वीर सावरकर का अपमान करके कांग्रेस ने दिखा दिया है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस झूठ की फैक्ट्री है, भारत के स्वतंत्रता सेनानियों को अपमानित करने से कांग्रेस पीछे नहीं हट रही है। वीर सावरकर का अपमान हिन्दुस्तान नहीं सहेगा। कांग्रेस के लोगों ने केवल सत्ता का सुख भोगा है। आज वीर सावरकर का अपमान करके कांग्रेस ने दिखा दिया है कि स्वतंत्रता सेनानियों के लिए इनके मन में कोई जगह नहीं है…पाकिस्तान के रक्षा मंत्री कहते हैं कि राहुल गांधी की सरकार आनी चाहिए।

‘कांग्रेस पाकिस्तान की भाषा…’

अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिन्दुस्तान के लोगों को साफ दिखता है कि पाकिस्तान कांग्रेस के साथ और कांग्रेस पाकिस्तान की भाषा बोलने पर क्यों मजबूर हो जाती है। जानकारी के लिए बता दें कि कर्नाटक के स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण मंत्री दिनेश गुंडू राव ने कहा कि वीर सावरकर ब्राह्मण थे लेकिन गोमांस खाते थे. उन्होंने कभी गोहत्या का विरोध नहीं किया। इसी पर ही सियासत गर्म हो गई है। बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर है।

ये भी पढ़ें : Punjab : कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत ने की स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों के लिए उपलब्ध कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button