
West bengal : पश्चिम बंगाल में लोगों को बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सीएम ममता बनर्जी ने भी बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया था। अब बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार की यहां कोई भूमिका नहीं है, ममता बनर्जी खुद यहां आईं लेकिन क्या हुआ। ममता बनर्जी खुद यहां आईं लेकिन क्या हुआ ?
सुवेंदु अधिकारी ने राज्य में बाढ़ की स्थिति पर कहा कि ममता बनर्जी इसके लिए जिम्मेदार हैं। यह TMC की विफलता है, TMC को घाटल के लोगों के प्रति जवाबदेह होना चाहिए। राज्य सरकार की यहां कोई भूमिका नहीं है, ममता बनर्जी खुद यहां आईं लेकिन क्या हुआ। लोगों के घरों में चावल नहीं है, तिरपाल नहीं है, बच्चों के लिए खाना नहीं है। सरकार यहां पूरी तरह विफल रही है।
लोगों को सुरक्षित स्थानों पर…
जानकारी के लिए बता दें कि पश्चिम बंगाल में लोगों को बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि दामोदर घाटी निगम के बैराज से पानी छोड़ दिया गया। जिस कारण से पश्चिम बंगाल में बाढ़ आई। बाढ़ की वजह से लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगी हुई हैं।
ये भी पढ़ें : Hezbollah Attack : हिजबुल्लाह ने पेजर अटैक का लिया बदला, इजरायल पर किए ताबड़तोड़ हमले
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप