
Chandrayaan Missions 4 : कैबिनेट ने चंद्रयान मिशन 4 को मंजूरी दी है। इस मिशन का उद्देश्य होगा कि भारतीय यात्रियों को चंद्रमा पर पहुंचाए। इसी को लेकर ISRO प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि अभी हमने इसकी इंजीनियरिंग पूरी की है, हमें कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है, इसे अभी मंजूरी की कई परतों से गुजरना है। इसके बाद उन्होंने गगनयान को लेकर भी बात की।
दरअसल, ISRO प्रमुख एस सोमनाथ ने चंद्रयान 4 पर बात करते हुए कहा, कैबिनेट ने अभी इसकी (चंद्रयान 4) मंजूरी की घोषणा की है, इसलिए अगले कुछ महीनों में अपडेट होंगे, अभी हमने इसकी इंजीनियरिंग पूरी की है, हमें कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है, इसे अभी मंजूरी की कई परतों से गुजरना है। यह बहुत अधिक जटिल है। गगनयान पर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, गगनयान प्रक्षेपण के लिए तैयार है, हम इस साल के अंत तक इसके प्रक्षेपण की कोशिश कर रहे हैं।
कैबिनेट की बैठक में मंजूरी मिली
जानकारी के लिए बता दें कि कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में चंद्रयान मिशन 4 को मंजूरी दी गई। इसके लिए अगली पीढ़ी के प्रक्षेपण यान को मंजूरी दी, जो भारी वजन ले जाने वाला यान होता है। चंद्रयान 4 अभियान का काम होगा कि चंद्रमा की चट्टानों और मिट्टी को लाएगा। इसके साथ ही भारतीय यात्रियों को चंद्रमा पर पहुंचाए।
पंजाब पुलिस की ANTF ने DSP वविंदर महाजन पर नशा सप्लायर्स से मिलीभगत के आरोप में दर्ज किया मामला
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप