
Snake In Car : जंगलों में रहने वाले जानवर अब घरों और गाड़ियों में पाए जा रहे हैं। जिसे देश मनुष्य हैरान और परेशान दोनों ही है। जंगलों को काट कर शहर बनाए जा रहे हैं, तो जानवरों ने शहर में रहने वालों को अपना शिकार बनाना शुरु कर दिया है।
ऐसा ही एक मामला प्रयागराज से सामने आया है, जहां स्कार्पियो की बोनट में सात फीट लंबा अजगर छिपा बैठा था। जिसे देख मैकेनिक के होश तो उड़े ही साथ में चीखें भी निकल गई।
यह मामला प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके का है। जहां एक व्यक्ति गैराज में अपनी स्कार्पियो गाड़ी का एसी ठीक कराने आया था। मैकेनिक ने जैसे ही बोनट खोला तो उसमें सात फीट लंबा अजगर छिपा बैठा था। यह देख वहां लोगों की भीड़ भी जमा होने लगी। कुछ ही देर में वन विभाग की टीम भी पहुंच गई, जिसके बाद रेस्क्यू कर अजगर को पकड़ा गया।
लोगों ने अजगर को किया रिकार्ड
मैकेनिक ने जब अजगर को देखा तो सांप – सांप चिल्लाने लगा और दूर जा कर खड़ा हो गया। मगर, सांप शांत वहीं बैठा रहा। अन्य लोगों ने जब उस सांप को देखा तो उसका वीडियो बनाने लगे। यह वीडियो सोशल माडिया पर ट्रेंड कर रहा है।
लोगों ने 112 पर कॉल कर वन विभाग को सूचना दी, वन विभाग वाले अजगर को पकड़ कर अपने साथ ले गए। राहत की बात यह है कि स्कार्पियो की बोनट में बैठे अजगर ने किसी को भी कोई नुकसान नहीं पहुचाया।
दिन पर दिन शहरों में जानवरों का आतंक और खौफ बड़ता ही जा रहा है। वन विभआग इसे रोकने में पूरी तरह से जुटी हुई है। मगर, उसके बाद भी राहत कोसों दूर खड़ी नजर आती है।
यह भी पढ़ें : Azamgarh News : लड़की ने लगाई घर की छत से छलांग, कहा…’सौतेली मां करती थी परेशान’
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप