Maharashtra : शिवाजी की मूर्ति गिरने पर MVA का मार्च, उद्धव ठाकरे, शरद पवार, नाना पटोले समेत कई बड़े नेता हुए शामिल

Maharashtra : महाराष्ट्र में MVA का विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इसमें उद्धव ठाकरे, शरद पवार, नाना पटोले, आदित्य ठाकरे,भी शामिल हुए। इस दौरान गेटवे ऑफ इंडिया तक मार्च निकाला गया। दरअसल शिवाजी की मूर्ति गिर गई थी। जिसके बाद विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है। साथ ही MVA ने लोगों से प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कहा।
MVA ने जोड़े मारो, जूता मारो आंदोलन का नाम रखा है। इस प्रदर्शन में MVA के बड़े नेता शामिल हुए हैं। प्रदर्शन के दौरान MVA नेता शिवाजी महाराज की मूर्ति के साथ दिखाई दिए। जानकारी के लिए बता दें कि MVA ने विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया था। विपक्ष को विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली। फिर विपक्ष गेटवे ऑफ इंडिया तक मार्च निकाल रहा है। गेटवे ऑफ इंडिया तक आम लोगों का आना – जाना बंद कर दिया गया।
राज्य में भ्रष्टाचार से लिप्त सरकार : उद्धव ठाकरे
उद्धव ठाकरे ने कहा कि शिवाजी महाराज की मूर्ति हवा से कैसे गिर गई। राज्य में भ्रष्टाचार से लिप्त सरकार चल रही है। स्मारक के काम में करोड़ों का भ्रष्टाचार हुआ है। इसे फिर से बनाने के नाम पर करोड़ों का भ्रष्टाचार होगा। कामकाज में कीड़े लग गए हैं। मैं इन्हें शिवद्रोही कहूंगा, वहीं फडणवीस ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि MVA का आंदोलन राजनीतिक है। नेहरू जी ने अपनी किताब में शिवाजी महाराज का अपमान किया था। क्या कांग्रेस इसके लिए माफी मांगेंगी।
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप