Other Statesबड़ी ख़बर

Ashwani Vaishnav : तीन महीने में वंदे स्लीपर कोच का यात्री परिचालन शुरू हो जाएगा : अश्वनी वैष्णव

Ashwani Vaishnav : अश्विनी वैष्णव ने बैंगलुरू में BMLA वंदे कोच का निरीक्षण किया। अश्विनी वैष्णव ने रविवार को कहा कि इसका किराया किफायती होगा। डिजाइन में भी कई चीजों के नवाचार लाए गए हैं। रखरखाव कर्मचारियों के लिए एक अलग कैबिन भी बनाया गया है। वन्दे मेट्रो और अमृत भारत जैसी 4 ट्रेनों का विन्यास किया गया है।

रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा कि बहुत सावधानी बरतते हुए, कई सारे सुरक्षा विशेषताओं के साथ, स्टाफ के लिए सुविधाओं को ध्यान रखते हुए वन्दे चेयरकार, वन्दे स्लीपर, वन्दे मेट्रो और अमृत भारत जैसी 4 ट्रेनों का विन्यास किया गया है। साथ ही साथ यह मध्यम वर्ग की सवारी है इसलिए इसका किराया किफायती होगा। डिजाइन में भी कई चीजों के नवाचार लाए गए हैं।

BMLA वंदे कोच

रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने BMLA वंदे कोच के बारे में बात करते हुए कहा कि हमें उम्मीद है कि तीन महीने में वंदे स्लीपर कोच का यात्री परिचालन शुरू हो जाएगा। यह पूर्ण स्लीपर संस्करण है। रखरखाव कर्मचारियों के लिए एक अलग कैबिन भी बनाया गया है। आगामी डेढ़ से दो महीनों तक इसकी टेस्टिंग चलेगी और तीन महीने के बाद यह सेवा में आएगी।

Punjab: विजिलेंस ब्यूरो ने ग्रामीण विकास टैक्स कलेक्टर के खिलाफ 50 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में दर्ज कराई केस

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button