बहनों द्वारा बांधा गया रक्षा सूत्र विशेष जिम्मेदारी का एहसास दिलाता है : CM सैनी

Rakhi tied to CM Saini
Share

Rakhi tied to CM Saini : रक्षा बंधन पर्व पर अनेक बहनों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कलाई पर राखी बांधी और तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने की भगवान से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी बहनों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

‘बहनों का यूं स्नेह मिलना हमारे लिए सौभाग्य की बात’

उन्होंने कहा कि हरियाणा की हमारी लाड़ली बहनों ने रक्षाबंधन के पावन मौके पर रक्षा-सूत्र बांधा है। बहनों का यूं स्नेह मिलना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। सैनी ने कहा कि रक्षा सूत्र मेरे लिए विशेष जिम्मेदारी का एहसास है। हरियाणा प्रदेश का मुखिया होने के नाते अपनी सभी बहनों की सुरक्षा, समृद्धि और उनका उत्थान सदैव हमारी प्राथमिकता रहेगी। नायब सैनी ने कहा कि रक्षा बंधन का पर्व हमारी संस्कृति से जुड़ा हुआ भाई-बहन का पवित्र पर्व है।

सीएम सैनी ने कांस्य पदक विजेता पहलवान अमन सहरावत का किया स्वागत

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने झज्जर जिले के बीरोहड़ के रहने वाले ओलंपिक कांस्य पदक विजेता 21 वर्षीय पहलवान अमन सहरावत के संत कबीर कुटीर पर पहुंचने पर स्वागत और अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहलवान अमन पर देश और प्रदेश को गर्व है। महज 10 साल की उम्र से विपरीत परिस्थितियों में अमन ने कुश्ती में जो कठिन तप किया वो अद्भुत है। सीएम सैनी ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित और सम्मान देने वाली सरकार है। मुख्यमंत्री ने अमन को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी।

 यह भी पढ़ें : भाजपा की रीति-नीति दूसरे दलों के नेताओं को कर रही आकर्षित : सीएम सैनी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप