
Paris Olympics : हॉकी में भारत को बॉन्ज मेडल मिला। भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। हॉकी टीम ने स्पेन को 2 -1 से हराया। कप्तान हरमनप्रित ने 2 गोल किए। ओलंपिक में भारत को एक और पदक मिल गया है। लगातार दूसरे ओलंपिक में भारत का ब्रॉन्ज पर कब्जा हुआ है। पिछले ओलंपिक में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता था, वहीं गोलकीपर श्रीजेश का आखिरी ओलंपिक है। ऐसे में भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में दबदबा जारी रखा।
आपको बता दें कि ओलंपिक की बात करें तो भारत के पास 4 ब्रॉन्ज मेडल हैं। भारतीय हॉकी टीम ने ऐतिहासिक जीत हासिल की। गोलकीपर श्रीजेश भारतीय हॉकी में दीवार कहे जाते हैं। अब उन्होंने संन्यास ले लिया है। भारतीय हॉकी के इतिहास की बात करें तो 13 मेडल जीते हैं जिसमें 8 गोल्ड मेडल हैं। हरमनप्रित सिंह ने कप्तानी पारी खेली है। उन्होंने दोनों गोल किए हैं, वहीं पूरे ओलंपिक को देखें तो चौथा पदक मिला है।
स्पेन की बात करें तो स्पेन की टीम ने पेनाल्टी स्ट्रोक पर पहला गोल किया। जिसकी वजह से स्पेन की टीम ने 12 वें मिनट में पेनाल्टी स्ट्रोक किया। जिसके बाद स्कोर 1 -0 हो गया था। इसके बाद भारतीय टीम ने भी गोल करके स्कोर बराबर कर दिया। तीसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने 33 वें मिनट में गोल किया। डिफेंस मजबूत होने की वजह से स्पेनिश टीम गोल नहीं कर पाई। इस गोल से बढ़त बना ली और जीत हासिल कर ली।
Lucknow: प्रदेश के पारंपरिक शिल्प को ओबीसी वर्गों ने विरासत के रूप में संजोया: CM योगी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप